“जल–जंगल–जमीन की आवाज शिवपुर में गूंजी — गोंडवाना युवा मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न!”

दिनांक – 15 नवम्बर 2025 | ग्राम पंचायत शिवपुर

MCB – ग्राम पंचायत शिवपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा की ब्लॉक बैठक सम्पन्न,

बिरसा मुंडा जयंती दिवस पर आदिवासी अस्मिता और संघर्ष को किया गया स्मरण

“बिरसा मुंडा जयंती पर कोरबा की दहाड़ — सत्ता से लेकर समाज तक हर ओर हलचल!”

ग्राम पंचायत शिवपुर।

आज ग्राम पंचायत शिवपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा गोंडवाना विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार करना रहा।

इसी अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती दिवस को भी बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा जी के जल–जंगल–जमीन की रक्षा, आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान एवं सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

“सूरजपुर के गोंडवाना भवन से आदिवासी युवाओं का संदेश — ‘हम अपनी भाषा और संस्कृति खुद बचाएंगे’”

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि – इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे— मा. दीपक सिंह मरावी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला सदस्य प्रत्याशी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा (छ.ग.)

तिरु. शिवनारायण सिंह श्याम, जिला महासचिव, युवा मोर्चा (एम.सी.बी.)

तिरु. गोरे लाल नेटी, जिला महासचिव, युवा मोर्चा (एम.सी.बी.)

तिरु. लालबहादुर सिंह उईके, ब्लॉक संगठन मंत्री, युवा मोर्चा

तिरु. इंद्रभान सिंह मरकाम, ब्लॉक प्रचार मंत्री

धर्माचार फ़गुनाथ सिंह आयाम, युवा मोर्चा

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे

युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

गोंडवाना विचारधारा को गांव–गांव तक पहुंचाने के लिए रणनीति

आदिवासी पहचान, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट आंदोलन

सनसनीखेज खुलासा: कोरबा में SECL परियोजनाओं से उजड़े हजारों आदिवासी किसान — रोजगार, मुआवजा और पहचान संकट गहराया

क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक पहल की दिशा में सुझाव

 

अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक आंदोलन हैं—एक ऐसी आवाज़ जिन्होंने सदियों से उपेक्षित समाज को स्वाभिमान और संघर्ष की नई दिशा दी। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।

“जोबगा में गूंजा आदिवासी चेतना का बिगुल — रघुवीर सिंह मार्को और तुलेश्वर मरकाम के मार्गदर्शन में हुआ कोयतुर संदेश का भव्य विमोचन, हीरा-मोती पेनांजली दिवस बना आदिवासी स्वाभिमान का प्रतीक”

कार्यकर्ताओं ने लिया मजबूत संकल्प

सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि—

संगठन को गांव से लेकर जिले तक मजबूत किया जाएगा।

 

गोंडवाना इतिहास, संस्कृति और गौरव को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

 

समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

 

कार्यक्रम अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ, जहां सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन के प्रति निष्ठा प्रदर्शित की

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें