बसंतपुर, जिला जांजगीर–चांपा (छत्तीसगढ़)
बिरसा मुंडा जयंती पर बसंतपुर में आदिवासी गौरव और संस्कृति की गूँज

ग्राम पंचायत बसंतपुर में देश के महान क्रांतिकारी, माटी–पुत्र धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के सभी समाजजन, महिलाएँ, युवा और बच्चे उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
“बिरसा मुंडा जयंती पर कोरबा की दहाड़ — सत्ता से लेकर समाज तक हर ओर हलचल!”
इस आयोजन को सफल बनाने में मांझी समाज बसंतपुर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। विशेष रूप से समाज के सचिव श्री रामनारायण मांझी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम में नन्हे–मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और समारोह में ऊर्जा भर दी। बच्चों के पारंपरिक वेशभूषा में दिए गए शानदार प्रदर्शन ने बिरसा मुंडा के साहस, संघर्ष और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया।

बिरसा मुंडा जयंती के महत्व पर वक्ताओं ने कहा—
भगवान बिरसा मुंडा ने हमेशा जल–जंगल–जमीन की रक्षा, समाज की एकता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके नेतृत्व ने आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उनकी जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाए रखने का संदेश देती है।

अंत में, समाज जनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
नशा छोड़ो, शिक्षा अपनाओ , जल जंगल जमीन बचाओ – गढ़ उपरोड़ा में मोहन सिंह प्रधान की गर्जना
— बसंतपुर से विशेष रिपोर्ट
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










