## रायपुर: कंवर समाज ने मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनावों में सफलता पर दी बधाई

 

रायपुर, 24 जून 2024 – छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनावों में शानदार सफलता अर्जित करने पर बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बाहुल्य राज्य है और कंवर जनजाति राज्य की दूसरी बड़ी जनजाति है।

कंवर समाज के प्रादेशिक कार्यालय, टाटीबंध, रायपुर में 23 जून 2024 को प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 250 सामाजिक पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न एजेंडों पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रमुख प्रस्तावों में मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव 2024 में अभूतपूर्व सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं देने का प्रस्ताव शामिल था।

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने विधायक भटगांव और कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को सौंपा ज्ञापन**

इस अवसर पर प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी के साथ महासचिव नकुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सविता साय, उपेंद्र पैकरा, थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पैकरा, रायपुर नगर इकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह पैकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

## फर्जी जाति प्रमाण पत्र और पदोन्नति में अनियमितता: छत्तीसगढ़ में आदिवासी शासकीय सेवकों में भारी आक्रोश

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान, कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने पदोन्नति में आरक्षण पर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई रोक पर प्रभावी कार्यवाही करने का निवेदन किया। उन्होंने आदिवासी समाज के हक अधिकार की सुरक्षा और पदोन्नति में आरक्षण की बहाली की मांग की। इसके अलावा, समाजहित और पार्टीहित में निरंतर कार्य कर रहे कंवर समाज के लोगों को निगम और मंडल में नियुक्ति के अवसर दिए जाने की भी मांग की।

कई वर्षो के प्रयासों के बाद हसदेव अरण्य के 17 गांव को मिला सामुदायिक वन संसाधन पर अधिकार।मान्यता प्राप्त सामुदायिक वन संसाधन अधिकार क्षेत्र में पतुरिया, गिदमुडी, मदनपुर साउथ सहित 9 कोल ब्लॉक प्रस्तावित थे।

मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ खेती-किसानी की स्थिति और खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की।

आदिवासी युवती के साथ किया गया सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब जैसे ज्वलंत पदार्थ डालकर जान से मारने की कोशिश पीड़ित लड़की जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है

इस बैठक और मुलाकात ने कंवर समाज और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत किया है और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

कोरिया जिला में हुई आदिवासी समुदाय के युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब डालकर जान से मारने कोशिश आदिवासी समुदाय शासन पर आक्रोश 29 फरवरी को आदिवासी समुदाय करेगी जिला मुख्यालय पर आंदोलन

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें