आदिवासी युवती के साथ किया गया सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब जैसे ज्वलंत पदार्थ डालकर जान से मारने की कोशिश पीड़ित लड़की जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है

प्रेस विज्ञप्ति-कोरिया बीते लगभग 22 अक्टूबर माह के 2023 को एक आदिवासी युवती के साथ किया गया सामुहिक दुष्कर्म बताया जा रहा है कि आदिवासी युवती ग्राम बैमा कोदवारी पारा पोस्ट बचरा पोड़ी थाना चौकी बचरा पोड़ी थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया का निवासी है जिससे दो युवकों ने जिनका नाम मितेश और बच्चन ने दुर्गा पूजा देखाने के नाम से फोन कर घर लेने आए

और ले गए कुछ दूर गनपतपुर जंगल में जबरजस्ती ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर शरीर में तेजाब डालकर बेहोश कर दिये।जब होश आई तो पीड़ित युवती ने किसी प्रकार दर्द से कराहती हुई रोड किनारे एक घर पर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए बोली और घर खोला गया हालत गंभीर थी और रोते हुए अपनी आप पर बीती बातों को बताई जिससे घर के परिजन को सूचना दी गई सूचना मिलते ही घर वाले आये और 108 एम्बुलेंश को फोन कर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था 10 से 15 दिन पीड़ित युवती को जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया जहां ठीक नहीं होने पर युवती को परिजनों के द्वारा घर लाया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण सही से इलाज नहीं होने न ही शासन प्रशासन द्वारा कोई सहायता की गई पीड़ित युवती जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही थी तभी गोंडवाना उदय समाचार पत्र के माध्यम से लोगों को और आदिवासी संगठन शंभू शक्ति सेना के संस्थापक आर.एस.मार्को को पता चलते ही शंभू शक्ति सेना के जिला अध्यक्ष माही उईके घटना को संज्ञान में लेने भेजे  20 फरवरी को अपने शंभू शक्ति सेना साथियों के साथ पीड़ित युवती के घर पहुंचे और घटना का संक्षिप्त जानकारी लिया और हालात काफी दयनीय स्थिति होने के कारण अपने उच्च अधिकारियों तक घटना को बताया जिससे युवती की गंभीर हालत को देखते हुए शंभू शक्ति सेना संस्थापक आर.एस. मार्को व अन्य पदाधिकारियों ने तत्कालीन चिकित्सा कराने का विचार विमर्श किया गया और दिनांक 21 फरवरी लगभग तीन माह बाद शंभू शक्ति सेना संगठन के माध्यम से प्राईवेट एंबुलेंस रायपुर से काल्डा हाॅस्पिटल ले जाने के लिए मंगाया तभी शासन प्रशासन को सूचना मिलते ही हरकत में आई और तत्कालीन चिकित्सा मुहाईया कराने की सलाह दी और एम्बुलेंस सेवा भेजकर पीड़ित युवती को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर ले जाया गया जहां रात में ही रायपुर AIIMS hospital के लिए रेफर किया सुबह कुछ ट्रीटमेंट कर AIIMS hospital में बर्निंग यूनिट उपचार व्यवस्था न होने से DKS hospital के लिए रेफर लेटर दिया गया परन्तु शंभू शक्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश सांडिल्य और शंभू शक्ति सेना जिला अध्यक्ष कोरिया माही उईके के द्वारा काल्डा हास्पिटल में ले जाने के लिए बोले और पुनः प्राईवेट एंबुलेंस से काल्डा हाॅस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया

जिनका उपचार जारी है डाक्टर ने बताया कि कंडीशन काफी ज्यादा ख़राब है और महीनों भर लग सकते हैं ठीक होने पर।शंभू शक्ति सेना छत्तीसगढ़ ने समस्त मुखिया प्रमुख से मांग की है कि पीड़ित युवती के इलाज के लिए काफी पैसे लग सकते हैं तो सरकार से और समाज के लोगों से पैसा डोनेशन के लिए अपील की है।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें