-
अक्टूबर माह 2023 में हुई सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब डालकर पीड़ित युवती की मदत के लिए आगे आये शंभू शक्ति सेना –बीते वर्ष 2023 में कोरिया क्षेत्र के अंतर्गत बैकुंठपुर थाना के ग्राम पंचायत बैमा के आदिवासी युवती के साथ दो युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब डालकर जान से मारने की कोशिश, सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को परिजन के द्वारा जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर ले जाया गया जहां एसिड नामक पदार्थ काफी ज्वलनशील होने के कारण लड़की की शरीर की कई अंग झुलस चुकी थी जिसका प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा था 10/15 दिन इलाज होने के उपरांत पीड़ित युवती ठीक नहीं होने पर डाक्टरों ने रायपुर रेफर के लिए परिजनों को बोला लेकिन परिजन में उनकी मां आंखों से नहीं देख पाने के कारण घर ले जाने के लिए सोची और जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से अपने गांव ग्राम बैमा में ले आये परन्तु घटना को गंभीरता में नहीं लेते हुए भी जिला चिकित्सालय घर में भेजना उचित समझा परिवार गोंड आदिवासी के अंतर्गत आते हैं जो काफी गरीब और बेसहारा है युवती को घर में लाने के दौरान युवती का इलाज नहीं होने के कारण घाव काफ़ी ज़्यादा बढ़ रही थी और शासन प्रशासन इस ओर ध्यान आकर्षित कभी नहीं किया जिससे युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही थी तभी 3 माह बाद गोंडवाना उदय प्रकाशन के बाद लोगों तक पहुंचा व ग्रुप के माध्यम से आदिवासी समाज के प्रमुख आर.एस. मार्को को पता चलते ही घटना को गंभीरता से लेते हुए शंभू शक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सांडिल्य के माध्यम से कोरिया एमसीबी के शंभू शक्ति सेना जिला अध्यक्ष माही उईके को पीड़ित के घर में भेजकर जानकारी चाहा और जानकारी मिलते ही तुरंत आर.एस. मार्को डाक्टरों से सलाह लिए डाक्टरों ने सलाह दी की रायपुर के काल्डा बर्न स्पेशलिस्ट प्लास्टिक सर्जरी हाॅस्पिटल में भर्ती कराने का सुझाव दिया। 21/02/2024 को प्रातः सुबह 7 बजे जिला अध्यक्ष माही उईके को फोन कर रायपुर काल्डा हाॅस्पिटल में लाने का सुझाव दिया। माही उईके प्रदेश अध्यक्ष के साथ विचार कर प्राईवेट एंबुलेंस को रायपुर से फोन कर मंगाने का निर्णय लिया बिलासपुर अपोलो अस्पताल से एंबुलेंस को पहुंचने में दोपहर 3 बज गए तभी किसी के माध्यम से जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को सूचना मिली और तत्कालीन प्राईवेट एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया गया है और शासकीय एंबुलेंस में इलाज के लिए भेजने के लिए अड़े लगभग रात के 8 बजे शासकीय एंबुलेंस पहुंचती है और पीड़ित युवती को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में 10 बजे रात एंबुलेंस के द्वारा लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार देकर

रायपुर एम्स हाॅस्पिटल के लिए रेफर किया गया और बैकुंठपुर से रायपुर पहुंचने में प्रातः 5:30 बज गए रायपुर एम्स में 3/4 घंटे इलाज किया गया रायपुर में एम्स हाॅस्पिटल में

बर्न यूनिट नहीं होने के कारण डीकेएस हाॅस्पिटल में रेफर बनाया गया जिससे नकारते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंभू शक्ति सेना राकेश सांडिल्य और माही उईके जिला अध्यक्ष कोरिया के द्वारा काल्डा हाॅस्पिटल
में ले जाने का जिद किये और पुनः प्राईवेट एंबुलेंस के माध्यम से काल्डा हाॅस्पिटल में लाया गया जहां उपचार जारी है
डाक्टर ने जांच कर बताया कि महिनों तक लग सकते हैं ठीक होने में और काफी ज्यादा ईलाज के लिए पैसे लग सकते हैं पैसे के फंडिंग के लिए शंभू शक्ति सेना और गोंडोला फाउंडेशन के माध्यम से क्राउड फंडिंग के लिए विचार कर क्राउड फंडिंग के लिए बार कोड जारी किया गया, आदिवासी शक्ति पीठ संस्थापक मार्को जी का कहना हम हर हाल में पीड़ित युवती की इलाज के लिए सहायता करेंगे
साथ में सभी क्षेत्रों से पीड़ित युवती के लिए सहायता राशि भेजी जा रही है जिसका इलाज जारी है डाक्टरों की मानें तो युवती की जान 50-50% बचने को है डाक्टर की प्रयास हर हाल में युवती को खतरे से बाहर निकालने का प्रयास है।
राजेन्द्र नगर पुलिस रायपुर को सूचना दी गई जहां पीड़ित युवती से बयान लिया गया।

पीड़ित युवती ने अपने बयान में बताया कि दो युवक जिनका नाम मिलेश और बच्चन ने सहेली के माध्यम से नंबर लेकर दुर्गा पूजा दिखाने के नाम पर फोन कर लेने आ रहे हैं बोलकर घर तक दोनों युवक आए और ले गए जहां बीच रास्ते गांव से दूर गनपतपुर जंगल में ले जाकर जबरन नशीले पदार्थ सुंघाकर बलात्कार किया और शरीर में तेजाब डाल दिये थे जिससे मुझे होश आते ही शरीर जलन हुई जो जल चुकी थी मैं चीखती चिल्लाती घिसलती हुई रोड किनारे एक घर में पहुंची और दरवाजा खोलने को बोली और घर के लोग दरवाजा खोले मैं अपने अंदर बीती बातों को बताई और मेरे घर को सूचना दी गई जिससे परिजन के लोग 108 शासकीय एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर ले गए जहां प्राथमिक इलाज किया गया था।
रायपुर से पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार मैडम घटना का संक्षिप्त जानकारी लेने पीड़ित बच्ची से बयान लेकर पीड़ित युवती को जल्द ठीक होने पर पीड़ित बच्ची को घर जाने से पहले मिलकर जाने बोली साथ में पीड़ित युवती को ईलाज के लिए लाये शंभू शक्ति सेना संगठन और युवाओं को सराहना करते हुए सैल्यूट कर आभार जताईं।

लगातार आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचार बलात्कार का मामला सामने आ रहा है जिससे आदिवासी समुदाय दुःख जताई है सामुहिक दुष्कर्म पूरी आदिवासी समुदाय को झकझोर कर दिया है
कोरिया जिला में बैठक कर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एल एस उदय ने जताया दुःख-शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का किया है ऐलान लगातार कोरिया में कर रहे हैं पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की मांग न्याय नहीं मिलने पर होगी जन आंदोलन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग

कोरिया में किया गया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकारियों के साथ व चिकित्सा अधिकारी के समक्ष बैठक कर पीड़ित युवती के इलाज के लिए दिये गये सहायता अनुदान राशि चिकित्सा अधिकारियों ने दिया सहयोग 35000 हजार रुपए

काल्डा हाॅस्पिटल में रायपुर से आदिवासी नारी शक्ति पहुंचे पीड़ित युवती से मिलकर हाल जाना साथ में इलाज के लिए दिये 6500 रुपए सहयोग राशि

आदिवासी नारी शक्ति रायपुर के द्वारा रेप कांड एसिड पीड़ित फूलमती मरकाम से मिले नारी शक्ति के सदस्यगण मिलकर उनसे हाल-चाल जाना सभी के द्वारा फूलमती को जल्दी ठीक होने की कामना प्रकृति शक्ति से की, आदिवासी नारी शक्ति ने अस्पताल के डॉक्टर सुनील कालड़ा से मुलाकात करके फूलमती मरकाम के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें आग्राह किया जो भी खर्च होंगे समाज बच्ची के साथ खड़ी है बच्ची का इलाज बेहतर होना चाहिए फूलमती के मां सुखमनिया और उनके मामा देव साय करियाम आदिवासी नारी शक्ति ने मुलाकात करके उन्हें₹6500 का सहयोग दिया गया एवं बच्चों के मां सुखमनिया जी से कई विषयों पर चर्चा की गई और कहा गया कि आप बिल्कुल भी टेंशन आपको नहीं लेना है समाज आपके साथ है आपकी बच्ची समाज की बच्ची है और हम सब का कर्तव्य बनता है कि फूलमती बिटिया का बेहतर स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो हम प्रकृति शक्ति पुनःकामना करते हैं।
सीतापुर अम्बिकापुर के रहने वाले छात्र रूपेश मरावी रायपुर में अध्ययन करने के उपरांत पीड़ित युवती का हाल लेने पहुंचे। साथ में कोरबा जिला शंभू शक्ति सेना के जिला अध्यक्ष सरजू सरोटिया और भागवत प्रसाद चेरवा शंभू शक्ति सेना जिला उपाध्यक्ष कोरबा एवं शंभू शक्ति सेना जिला अध्यक्ष रायपुर सतीश बघेल भी अपनी सेवा पीड़ित युवती को देने पहुंचे।

शंभू शक्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश सांडिल्य के द्वारा पीड़ित बच्ची को आनार और नारियल पानी का जूस पिलाते हुए नजर आए
कोरिया-आदिवासी समाज कोरिया जिला मुख्यालय में 29 फरवरी को करेंगे आंदोलन पीड़ित युवती को अभी तक नहीं मिल पा रही है न्याय जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जीवन रायपुर के काल्डा बर्न स्पेशलिस्ट प्लास्टिक सर्जरी हाॅस्पिटल शंभू शक्ति सेना द्वारा समाजिक अनुदान गोंडोला फाउंडेशन क्राउड फंडिंग के माध्यम से कराया जा रहा है इलाज़ फिर भी पुलिस अपराधियों को तीन माह बीत चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अपराधियों पर नहीं कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ राज्य पाल के माध्यम से राष्ट्रपति को लिखा न्याययिक के लिए पत्र।

Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें












1 thought on “कोरिया जिला में हुई आदिवासी समुदाय के युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म और तेजाब डालकर जान से मारने कोशिश आदिवासी समुदाय शासन पर आक्रोश 29 फरवरी को आदिवासी समुदाय करेगी जिला मुख्यालय पर आंदोलन”
Good job done by SSS Salute to all SSS members