सर्व आदिवासी समाज ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की भेंट, उठाए आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण मुद्दे

 

कोरबा, [13/06/2024] — सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा का प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नेहा वर्मा से सौजन्य भेंट की और जिले में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी वर्मा का ध्यान प्रमुख मुद्दों की ओर आकर्षित किया जिनमें भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न समस्याएं, पुनर्वास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रदूषण, स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी, ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाएं, वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात, दूरस्थ अंचलों में पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य की कमी शामिल थे।

संगठन के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज ने पाली तानाखार क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज की स्थापना, कोरबा जिले में छात्रवृत्ति और छात्रावास की सीटों में वृद्धि, और हसदेव बांगो परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया। इसके अलावा, प्रांतीय संगठन के आह्वान पर मोहला मानपुर जिले में नक्सल उन्मूलन के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जेल भरो आंदोलन पर भी चर्चा की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज प्रमुखों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन आदिवासी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष सेवक राम मरावी, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, युवा प्रभाग अध्यक्ष केसी कंवर, प्रकाश कोराम, गणेश उइके, इन्द्रजीत नेटी, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रभाग अध्यक्ष कंवर, जगतपाल सिंह कोरचे, सिकन्दर टोप्पो सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

1 thought on “सर्व आदिवासी समाज ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की भेंट, उठाए आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण मुद्दे”

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें