**बिलासपुर, 12 जून 2024:** सर्व आदिवासी समाज ब्लाक बिल्हा (द) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गोंडवाना भवन, पत्थरखान भांठा, बिल्हा में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बिल्हा क्षेत्र के युवा बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार के अवसरों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में चर्चा हुई कि बिल्हा का पत्थरखान भाठा, जो कि अब तक एक सुनसान जगह थी, जल्द ही प्राइम लोकेशन बनने जा रही है क्योंकि यहाँ नया कचहरी परिसर बन रहा है। गोंडवाना भवन के ठीक सामने बन रहे इस परिसर से क्षेत्र की संभावनाएं बढ़ रही हैं। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि रोड से सटे दुकानों का निर्माण कराकर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया जा सकता है।
सदस्यों ने यह भी तय किया कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री या मंत्री को आमंत्रित कर शासकीय अनुदान प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 24 जून को दुर्गावती बलिदान दिवस के आयोजन को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त अवसर माना गया है। इसके तहत सातों चक प्रमुख या सियान शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक से भेंट करेंगे और उनकी सहमति प्राप्त करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र मरकाम, संरक्षक सुदऊ राम नेताम, जिला अध्यक्ष शिव नारायण चेचाम, युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव अनिल मरावी और राजू धुर्वे, चक अध्यक्ष संतोष चेचाम, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार ध्रुव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
**रमेश चंद्र श्याम**
जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ (रूढ़ीजन्य परंपरा आधारित), जिला इकाई: बिलासपुर
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










