छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का ‘जेल भरो आंदोलन’

 

 

**रायपुर, 12 जून 2024:** छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा 14 जून 2024 को मानपुर में एक विशाल ‘जेल भरो आंदोलन’ आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन का उद्देश्य आदिवासी समाज के ऊपर हो रही प्रताड़ना और मिथ्या आरोपों के खिलाफ न्याय की मांग करना है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का ‘जेल भरो आंदोलन’

आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. रावटे ने जानकारी दी कि प्रदेश में आदिवासी समाज पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है। फर्जी एनकाउंटर और फर्जी FIR जैसे गंभीर आरोप आम बात हो गए हैं। मानपुर मोहला जिले में सामाजिक मुखिया, पटेल, कोटवार और महिलाओं को धमकियां दी जा रही हैं और पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से तंग किया जा रहा है। इन सबके बावजूद, लिखित शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

File photo

आखिरकार सर्व आदिवासी समाज ने 14 जून को जेल भरो आंदोलन करने का फैसला किया है. सर्व आदिवासी समाज के मुताबिक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के आदिवासियों के साथ ही प्रदेश भर के आदिवासी इस जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे. इस आंदोलन में लगभग 40 हजार आदिवासियों के पहुंचने का दावा संगठन की ओर से किया गया है.

पाँचवी अनुसूची क्षेत्र मानपुर में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे तंग आकर आदिवासी समाज ने लोकतांत्रिक तरीके से ‘जेल भरो आंदोलन’ का फैसला किया है।

 

इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों, सभी जिलों के कार्यकारिणी सदस्यों, महिला एवं युवा प्रभाग और सामाजिक प्रमुखों को आह्वान किया गया है।

 

**संपर्क जानकारी:**

– बी.एस. रावटे, कार्यकारी अध्यक्ष: 94242-16515

– अरविंद नेताम, अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री: 94252-59051

– महासचिव, रामनाथ साय:94060-33133

– अध्यक्ष म. प्रभाग, श्रीमती सविता साय:93294-44014

– अध्यक्ष युवा प्रभाग, सुभाष सिंह परते: 99079-25177

 

प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों में इस आंदोलन की जानकारी अवश्य दें और मानपुर में आने वाले सदस्यों की संख्या प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।

 

यह आंदोलन आदिवासी समाज के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

**जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!**

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें