सूरजपुर। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक भटगांव एवं कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 में संशोधन की मांग की है, साथ ही फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई है। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र विजय आरमो सहित अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, जिला सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक भटगांव और कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मुख्यत: निम्नलिखित मांगें उठाई गईं:

1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 के नियम 5 को प्रतिस्थापित कर नया नियम अधिसूचित होने तक पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
2. कैडर वाइज मात्रात्मक डाटा संकलित कर, नए नियम को विधिसम्मत रूप से जल्द से जल्द अधिसूचित किया जाए।
3. पोस्ट बेस्ड रोस्टर का संचालन एवं पारिणामिक वरिष्ठता का स्पष्ट प्रावधान किया जाए।
4. नए नियम को भूतपूर्व प्रभाव से लागू कर बैकलॉग सहित सभी पदों पर पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
5. फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए।
6. 5वीं अनुसूची के क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के लिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती शीघ्र प्रारंभ की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष श्री चंद्र विजय आरमो, जिला सचिव श्री पीताम्बर सिंह मरावी, जिला कोषाध्यक्ष महेश पैकरा, ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर श्री शिव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान श्री कुलदीप सिंह, श्री इंद्राप्रताप सिंह, श्री रवि पैकरा, महेश सिंह, जुगेशवर सिंह, राजेश्वर सिंह, ओरकेरा रामज्ञान सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।
संलग्न रिपोर्टर: राकेश सांडिल ✒️
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











1 thought on “रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने विधायक भटगांव और कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को सौंपा ज्ञापन**”