**रामानुजनगर से ख़ास रिपोर्ट: ग्राम-पंचायत गोकुलपुर में आयोजित छेरता महोत्सव**

**न्यूज़ रामानुजनगर:** दिनांक 28/01/2024 को गोकुलपुर के पावन धरा पर ब्लॉक स्तरीय सामूहिक अन्नदान/छेरता महोत्सव का आयोजन (छ.ग.गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद) किया गया। इस महोत्सव को ग्राम पंचायत गोकुलपुर ने आयोजित किया, जो सरगुजा की पारंपरिक लोक त्यौहार, अन्नदान/छेरता महोत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस महोत्सव में आदिवासी समाज ने स्वच्छता, शिक्षा, रीति-रिवाज, स्थानीय लोक संस्कृति, लोक नृत्य, और लोक गीत को बढ़ावा देने का संकल्प दिखाया। महोत्सव की शुरुआत आदिशक्ति (फड़ापेन) बड़े देव और ग्राम देवी-देवता के सुमिरन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि में डॉ. कुसुम सिंह परस्ते (प्रातांध्यक्ष छ.ग.गों.कर्म.क.परिषद) और विशेष अतिथियों में तिरू.-राजाराम सिंह उइके जी (जिला उपाध्याक्ष-गोंड महासभा सूरजपुर), तिरू. मनमोहन सिंह उरेती जी (संरक्षक), और अन्य उपस्थित रहे।
डॉ. परस्ते ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी को छेरता पर्व के महत्व को समझाया। उन्होंने आदिवासी समुदाय को “सर्वोच्च प्रकृति शक्ति” सल्लेर गांगेर के प्रतिक चिन्ह के रूप में समझाया।

आयोजक समिति की ओर से यह महोत्सव संपन्न हुआ, जिसमें अनेक समाज सेवकों ने अपना साथ दिया। मंच संचालन तिरू. अजय सिंह पोर्ते जी और तिरू. कमलेश प्रकाश मरावी जी ने किया। धन्यवाद
*मिडिया प्रभारी: कमलेश प्रकाश मरावी, रामानुजनगर*
*ब्लांक स्तरीय सामूहिक अन्नदान/ छेरता महोत्सव सम्पन्न हुआ*
*न्यूज रामानुजनगर:-* दिनांक 28/01/2024 दिन रविवार को ग्राम-पंचायत गोकुलपुर के पावन धरा पर ब्लॉक स्तरीय सामूहिक अन्नदान/छेरता महोत्सव का आयोजन (छ.ग.गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद) के मार्गदर्शन व आयोजक समिति ग्राम पंचायत गोकुलपुर के प्रयास से सम्पन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छ.ग. सहित सरगुजा की पारंपरिक लोक त्यौहार, अन्नदान/ छेरता महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया।जिसमें अपने पूर्वजों द्वारा प्रचलित रूढ़ी प्रथा व देव संस्कृति को बनाएं रखने लिये, आदिवासी समाज में स्वच्छता,शिक्षा,रीति-रिवाज व स्थानीय लोक संस्कृति, लोक नृत्य,लोक गीत को बढ़ावा व संरक्षित करने के उदे्श्य से आदिवासी समाज हमेसा से अग्रसर रहा है। आज के कार्यक्रम की शुरूआत भुमका पुजारी राम अधिन सरूता जी एवं सहयोगी संतकुमार मरकाम जी के द्वारा आदिशक्ति (फड़ापेन) बड़ा देव व ग्राम देवी-देेेवता का (गोंगो) सुमिरन कर किया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि:-* तिरू. डॉ.कुसुम सिंह परस्ते जी (प्रातांध्यक्ष छ.ग.गों.कर्म.क.परिषद)
*विशिष्ट अतिथि:-* तिरू.-राजाराम सिंह उइके जी(जिला उपाध्याक्ष-गोंड महासभा सूरजपुर),तिरू. मनमोहन सिंह उरेती जी (संरक्षक),तिरू.-गोवर्धन सिंह मरकाम जी (संरक्षक), तिरू.चन्द्रविजय सिंह अरमो जी(जिलाध्यक्ष सूरजपुर)
तिरू.-पीताम्बर सिंह मरावी जी,तिरू.-इन्द्रप्रताप मरकाम जी,तिरू.नन्दकुमार टेकाम जी,तिरू.बेचन सिंह मरपच्ची जी (प्रधान पाठक)
तिरू.जय सिंह पोर्ते जी (ब्लॉक-उपाध्याक्ष -गोंड़ समाज रामानुजनगर), तिरू. परमेश्वर ओरकेरा जी(जन. सदस्य रा.नगर) तिरू. लालकेश्वर सरूता जी (सरपंच-परशुरामपुर),तिरू.महेश सिंह मरावी जी (सरपंच-पम्पानगर),तिरू. राममनोहर टेकाम जी (सरपंच-लक्ष्मीपुर)तिरू.
ज्योतिष टेकाम जी कोतल प्रेमनगर), तिरू. भानू पोया जी, घरभरन सिंह मरकाम जी (उप सरपंच-रामेश्वरम्) व पूर्व सरपंच जगत सिंह पोर्ते जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरू. रामप्यारी सिंह उर्रे जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अपने उद्बोधन में डॉ.परस्ते जी ने हमारे आदिवासी समाज में छेरता पर्व का महत्व, क्यों मनाया जाता है,उसके पीछे क्या कारण हैं, एक कहानी के माध्यम से उपस्थित समुदाय को बताया गया और डॉ.परस्ते जी द्वारा समाज के बेटे-बेटियां को “सर्वोच्च प्रकृति शक्ति *”सल्लेर गांगेर”* का प्रतिक चिन्ह् जो मनुष्य की “उत्त्पति” का घोतक है।हमारे प्रकृति विज्ञान के जनक आदि *’गुरू पहांदी पारी कुपार लिंगो”* जिन्होंने प्रकृति को संतुलित करते हुए, मानव समुदाय को प्रकृति के जीव-जंतुओं से जोड़ते हुए, मानव सभ्यता, संस्कृति व समाज में “समाजिक व्यवस्था” प्रदान कर जीवन- यापन सिद्धांत दिया है, साथ ही गोंडवाना के महान् विभूतियों का प्रतिक चिन्ह् प्रदान किया गया।जो हमारे गोंडवाना सम्राज्य के वैभवशाली इतिहास का गवाह है। तिरू.मनमोहन सिंह उरेती जी द्वारा हमारे समुदाय मे छेरता तिहार कैसे मनाया जाता है। आज हमें क्यों इसको जानने समझने व जीवित रखने की जरूरत है, उपस्थित नव युवक-युवतियां को विस्तार से बताया गया।
*”आयोजक समिति -* अध्यक्ष- तिरू.परमदत्त
सिरसो जी,सचीव-पीला सिंह ऊर्रे जी,कार्यकारी अध्यक्ष- बुद्धू सिंह कोराम जी, संरक्षक- रामप्यारी ऊर्रे जी,संयोजक-तिरू.रामलाल ऊर्रे जी *कार्यकारिणी सदस्य -* मनमोहन सिंह आयम, अजय सिंह श्याम, सुघरन सिंह उइके, रामनारायण सिंह उइके, शिव मरावी,गुलाब आरमोर,समय लाल ऊर्रे, दलजीत आयम,चमरू मरावी, भूपेश मरावी ,संत ऊर्रे जी,अनुक राम सिरदार जी ( उपसरपंच) के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम- मंच संचालन तिरू. अजय सिंह पोर्ते (कोयतुर पत्रिका संपादक एवं लेखक )जी व तिरू. कमलेश प्रकाश मरावी जी द्वारा किया गया।
मिडिया प्रभारी
कमलेश प्रकाश मरावी
रामानुजनगर
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










