अंबिकापुर-विश्रामपुर रेलखंड पर मंगलवार दोपहर नशे की हालत में रेल लाइन पार कर रहा युवक अंबिकापुर से शहडोल जाने वाली मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक घर से दुकान जाने निकला था। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, अजबनगर रांगपारा निवासी मनोहर पंडो मंगलवार को शराब के नशे में घर से दुकान जाने के लिए घर से निकला था। वह रेल पटरी को पार कर रहा था। तभी ट्रेन से कटकर धड अलग हो गया आसपास के लोगों का कहना है कि लगातार शराब की नशे में उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं थी इस वजह से वह ट्रेन की चपेट में आकर अपना जान दे बैठा
मनोहर पंडो आदिवासी युवक का ट्रेन से कटकर हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, अजबनगर रांगपारा निवासी आदिवासी मनोहर पंडो मंगलवार को शराब के नशे में घर से दुकान जाने के लिए घर से निकला था। वह रेल पटरी को पार कर रहा था। पटरी पार करने के दौरान वह अंबिकापुर से शहडोल के लिए निकली मेमू ट्रेन 08750 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
ट्रेन से टकराकर युवक के सिर पर चोट आई थी, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी, जिसे रेलवे ने जांच के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
नए साल पर लगातार 2 दिनों से दारू पी रहा था
घटना की सूचना कमलपुर स्टेशन के यातायात सहायक हेमंत कुमार ने जयनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नया साल मनाने के चक्कर में आदिवासी मनोहर पंडो दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था। आज दोपहर वह अत्यधिक नशे की हालत में था। उसके पिता पूरन पंडो की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अन्य सदस्यों के साथ घर में रहता था।
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें