2024 साल का पहला दिन ही मातम में पसरा परिवार
: बेकाबू कार खेत में जाकर पलटी एक की दर्दनाक , मामले की सूचना मिलने के बाद ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर लोगों को अस्पताल भेजवाया गया
बेकाबू कार खेत में जा पलटा, एक की दर्दनाक मौत
महासमुंद। नए साल के पहले ही दिन महासमुंद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं. यहां सोमवार को कुहरीपड़ाव के पास एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाय गया है।
जहां उनका इलाज जारी है। जानकरी के मुताबिक, यह घटना महासमुंद के तुमगांव में कुहरीपड़ाव के पास हुई. हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी मारते हुए खेत में जा घुसी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पटेवा के रहने वाले सुखदेव सोरी (उम्र 35 साल) की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना देकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










