ओड़गी में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न

सूरजपुर, 7 मार्च 2026।
सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश निर्देशानुसार जिला सूरजपुर में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न विकासखंडों में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ओडगी फुटबॉल ग्राउंड में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ओड़गी विकासखंड की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, धरती आबा बिरसा मुंडा तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रसेन सिंह पोया को ब्लॉक अध्यक्ष, रामसेवक पण्डो को कार्यकारी अध्यक्ष, चन्दर सिंह ध्रुवे को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार पण्डो को मीडिया प्रभारी, युगेश सोनपाकर को सचिव, नरेंद्र सिंह आर्मो को संरक्षक तथा अजय कुमार पण्डो को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।


इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष बीपीएस पोया ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की आवाज उठाने वाला एक मजबूत सामाजिक संगठन है, जो वर्षों से जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ता आ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा प्रभाग का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को संगठित कर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्थानीय आरक्षण, पेसा कानून, ग्राम सभा के अधिकार, वन अधिकार तथा विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लड़ी जाएगी तथा आदिवासी महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया, वहीं जिला संरक्षक जुनास एक्का ने युवाओं से समाज की जिम्मेदारी निभाते हुए आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में जेठू सिंह पोया (ब्लॉक संरक्षक ओडगी), रामवृक्ष पैकरा, गौरीशंकर नेताम, ओमप्रकाश पोया, शिवप्रसाद सिंह आर्मो सहित ओडगी ब्लॉक के युवा साथी धर्मराज सिंह पावले, धरम सिंह आयम, बुद्धू सिंह आयम, लक्ष्मण पोर्ते, राम गोविंद पण्डो, इंद्रप्रसाद नेताम, लाल प्रसाद श्याम, नंदूराम पण्डो, सरदार राम राजवाड़े तथा समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें