महिला दिवस पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग की नई कार्यकारिणी गठित

सूरजपुर -भैयाथान विकासखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को रेस्ट हाउस भैयाथान में आयोजित बैठक में जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष बीपीएस पोया ने कहा कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भैयाथान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, इसलिए समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। साथ ही युवाओं से ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को मजबूत बनाने तथा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला सचिव जेम्स कुजूर ने समाज में एकता और सामूहिकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर, उपेन्द्र टोप्पो और मंत्रीलाल बियार भी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से विनय पावले को पुनः सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग भैयाथान का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पाकेश्वर सिंह को संगठन प्रभारी, मनीष सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया।

उपाध्यक्ष पद पर गीता पण्डो, गोलू पैकरा, मुकेश सिंह, लकेश्वर मरावी और महेश सोनपाकर को जिम्मेदारी दी गई।

वहीं विनय पैकरा को सचिव, दिलीप सिंह को सह सचिव, अंजलि पैकरा को सह कोषाध्यक्ष, सीमा पैकरा को मीडिया प्रभारी तथा सविता पण्डो को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सत्यप्रकाश पैकरा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अशोक पैकरा, गौरी शंकर नेताम, चंद्रसेन सिंह पोया, शिवप्रसाद सिंह आर्मो सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें