राठिया कंवर समाज का 8वां ठाकुर महोत्सव भव्य संपन्न: लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एकता और शिक्षा का संदेश

राठिया कंवर समाज का आठवां ठाकुर महोत्सव: आस्था, एकता और परंपरा का भव्य संगम, 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

 

चंद्रशेखरपुर/छत्तीसगढ़, 14–15 फरवरी 2026।

राठिया कंवर समाज द्वारा आयोजित आठवां ठाकुर महोत्सव मेला सामाजिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ अत्यंत श्रद्धा व भव्यता से सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में समाज के मुख्य देवता के प्रति अपार आस्था देखने को मिली, जहां लाखों ठाकुरदेव श्रद्धालु भक्तों की जनसैलाब उमड़ पड़ी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 11 जोड़ी युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह रहा, जो बैगा पद्धति से विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराया गया।कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

 

14 फरवरी प्रातः 9 बजे ग्राम चंद्रशेखरपुर एड्ड में श्री केशव बैगा के निवास से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वालेंटियर व बैगा समूहों के साथ श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेवा बाजा की धुन और ग्राम छाल के श्री राजेश राठिया के नेतृत्व में करमा नाच दल की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रातः 11 बजे कलश यात्रा ठाकुर देव परिसर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात इष्टदेव की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।दिनभर चले सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम

 

महोत्सव में भक्ति संगीत, लोकगीत-लोकनृत्य, बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामाजिक व संवैधानिक चर्चा, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा महिलाओं से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आदिवासी परंपराओं के अनुरूप प्रस्तुत लोकसंस्कृति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था समाज द्वारा की गई। प्रवेश द्वार पर तिलक-चंदन व बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसमें बैगा एवं वालेंटियर बालक-बालिकाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

 

11 जोड़ों का सामूहिक विवाह

 

14 फरवरी शाम 5 बजे तेल मड़वा की रस्म से विवाह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और 15 फरवरी को बैगा पद्धति से 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। रात्रि में ठाकुर भक्ति संगीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

 

अतिथियों ने दिया एकता व शिक्षा का संदेश

 

15 फरवरी को आयोजित आशीर्वाद एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया (रायगढ़ लोकसभा) रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री लालजीत सिंह (धरमजयगढ़), विधायक श्री फूल सिंह (रामपुर), पूर्व विधायक श्री हृदय राम राठिया (लैलूंगा), पूर्व अध्यक्ष जनजाति आयोग श्री तारा सिंह राठिया, श्री चंद्रमणि राठिया (अध्यक्ष RKVS) सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं पंचगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद राठिया (चंद्रवंशी उत्थान समिति) ने की।

अतिथियों ने सामाजिक संगठन, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक पंजीयन की दिशा में स्थायी निवास व संगठित प्रयासों पर बल दिया।

 

समर्पित टीमों ने निभाई जिम्मेदारी

 

पूरे आयोजन में चंद्रवंशीय राठिया कंवर उत्थान समिति, राठिया कंवर विकास समिति, ठाकुर देव ट्रस्ट एवं विभिन्न ग्रामों की टीमों ने भोजन, जल, मंच, यातायात, सजावट, प्रमाणपत्र, विद्युत, सामग्री वितरण आदि व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।

मंच संचालन प्रो. डी.आर. राठिया के नेतृत्व में हुआ। विवाह सम्पन्न कराने में श्री रूपसिंह राठिया, श्री दुबराज सिंह एवं कोरबा टीम, बैगा बीर सिंह, हरिश्चंद्र व अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मीडिया प्रभारी श्री जगदीश राठिया द्वारा कार्यक्रम की फोटोग्राफी की गई।

 

आभार व अपील

 

कार्यक्रम के अंत में जनक राम राठिया ने आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी सदस्यों से संस्कृति, रीति-रिवाज व परंपराओं को संरक्षित रखने तथा ट्रस्ट की गतिविधियों को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने की अपील की।

 

दो दिवसीय यह महोत्सव राठिया कंवर समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक चेतना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें