एमसीबी : ग्राम पंचायत रोकड़ा में स्टार-वन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

एमसीबी : ग्राम पंचायत रोकड़ा में स्टार-वन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

एमसीबी। ग्राम पंचायत रोकड़ा, सरपंच पारा में स्टार-वन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 31 जनवरी 2026 को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बहेरा बांध एवं बहेरा टोला टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बहेरा टोला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहेरा बांध टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बहेरा बांध टीम ने रोकड़ा में तीसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं घाघरा टीम ने पहली बार फाइनल में प्रवेश कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

विजेता टीम बहेरा बांध

उप विजेता बहेरा टोला

फाइनल मैच की मुख्य अतिथि क्षेत्र क्रमांक-5 की जिला सदस्य भाजपा की श्रीमती अनीता सिंह रहीं। कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रोकड़ा के सरपंच अर्जुन सिंह उपस्थित रहे।

अन्य अतिथियों में हेमंत श्रीवास्तव (प्रभारी सेक्टर कांग्रेस), धर्मजीत (जनपद सदस्य, लालपुर), राजू चेरवा (महामंत्री, भाजपा), हरिप्रसाद, बीरसाय (पूर्व पंच, लालपुर), सनी पंच, राजेंद्र कुमार (कप्तान, लालपुर), इंद्रपाल पंच, उप-सरपंच ओमप्रकाश, दिनेश कुमार (कोटवार), चरकू राम पंच, विजय पंच, दिल कुमार (विधायक प्रतिनिधि, भरतपुर-सोनहत) एवं गोपीराम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर सहयोग देने की बात कही।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को पुनः सक्रिय करने पर बल दिया।

प्रतियोगिता के संयोजक माही उईके ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता केवल खेल नहीं बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जागरूकता फैलाना है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं तेज गति से बचने की अपील की।

इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता अर्जुन सिंह (सरपंच), चरकू राम, गोपी राम, लुमन, वीरान, सुनील, अभय, उदय, दिल प्रताप, सुरेंद्र एवं शंकर ने की।

संयोजक के रूप में छत्रपति सिंह, प्रमोद सिंह, जमुना सिंह, डीजे राजन, सागर, भागवत, गोलू, आशीष, छत्रपाल, अमृत, प्रीतम, माही धोनी, जानू, अरुण, कमलेश, उत्तम, ओमप्रकाश, चंद्र प्रताप, होरीलाल एवं पंकज ने सक्रिय भूमिका निभाई।

भी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति को बधाई दी।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें