
गढ़ उपरोड़ा/कोरबा दिनांक 24/01/2026 को ग्राम गढ़ उपरोड़ा में शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य श्री गोपाल वर्मा जी के द्वारा अपने पुत्री श्री मति सौम्या वर्मा जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्राथमिक शाला जिल्दा बसाहट के कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी 32 छात्रों को जूते और मोजे प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता श्री संजय चंद्रा जी, बबलू राम यादव जी, मधुलिका पाटले जी, सरजू, माध्यमिक शाला से श्री लकड़ा सर जी, भूपेश नेताम जी, अमृत लाल राज जी, विजय कंवर जी, प्राथमिक शाला से केशव प्रसाद उरांव, शिव भारद्वाज, सुधीर बड़ा सर उपस्थित रहे। सभी शिक्षक गण अपने हाथों से बच्चों को जूते मोजे प्रदान किए और बच्चों को शिक्षा के प्रेरित किया।

श्री गोपाल वर्मा जी ने बच्चों को जूते मोजे प्रदान करने के साथ साथ बच्चों को राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों को जूते पहन कर आने को कहा। उन्होंने कहा कि जंगलों के बीच संसाधनों और जागरूकता के अभाव में बच्चों की शारीरिक मानसिक विकास स्थिति बेहतर तैयार नहीं हो पाती,जिसके वजह से बच्चे कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी कमाई का कुछ हिस्सा इन्हें दान कर इन्हें शिक्षा से जोड़ने में योगदान दे सकते हैं। जब भी अवसर मिले हम सब को ऐसे नेक कार्य करने चाहिए।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










