सुनील कुमार राय पर आरोप – विधवा आदिवासी महिला का ट्रैक्टर फर्जी तरीके से किया नामांतरण!

🚜 विधवा आदिवासी महिला का आरोप : पति द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टर को किया गया फर्जी ट्रांसफर

 

मनेंद्रगढ़ (MCB)।

ग्राम घुटरा की एक आदिवासी महिला श्रीमती माला बाई पति स्व. अनिल सिंह ने कलेक्टर महोदय से न्याय की गुहार लगाई है। माला बाई का आरोप है कि उनके पति स्व. अनिल सिंह ने 01 जनवरी 2021 को महमाया ट्रैक्टर्स से MF 1035 DI ट्रैक्टर खरीदा था, जिसका पंजीयन क्रमांक CG16CN7437 है।

सुनील कुमार राय पिता रामनारायण जाति कलार पिछडा वर्ग पंच वार्ड 1 घुटरा पंचायत तहसील केल्हारी

पति के निधन (12 सितंबर 2022) के बाद यह ट्रैक्टर ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। लेकिन माला बाई का आरोप है कि गाँव के ही सुनील कुमार राय पिता रामनारायण (वार्ड पंच, ग्राम पंचायत घुटरा, तहसील केल्हारी) ने धोखाधड़ी से 01 जून 2023 को ट्रैक्टर को अपने नाम ट्रांसफर करा लिया, जबकि उस समय उनके पति जीवित नहीं थे।

श्रीमती माला बाई पति स्व अनिल सिंह

महिला का कहना है कि उनके पति ने आपसी संबंधों के कारण ट्रैक्टर को भाड़े पर सुनील कुमार राय को दिया था, जिससे उन्हें प्रति माह ₹10,000 मिलना तय हुआ था। लेकिन न तो उन्हें राशि दी गई और न ही ट्रैक्टर लौटाया गया। उल्टा जालसाजी करके नामांतरण करा लिया गया।

श्रीमती माला बाई ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि—

1. फर्जी नामांतरण की जांच कर निरस्त किया जाए।

2. ट्रैक्टर को उनके नाम पर विधिक वारिस के रूप में दर्ज किया जाए।

3. 10,000 रुपये मासिक के हिसाब से बकाया राशि उन्हें दिलाई जाए।

4. वास्तविक कब्ज़ा वापस दिलाकर उन्हें व उनके बच्चों को सुरक्षा दी जाए।

माला बाई का कहना है कि उनके चार छोटे बच्चे हैं और वे पूरी तरह इस ट्रैक्टर पर निर्भर हैं। अब परिवार रोज़-रोटी के संकट और भय के माहौल में जी रहा है।

गौरतलब है कि यह मामला सिर्फ एक गरीब आदिवासी महिला का नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरणों पर हो रहे फर्जीवाड़े और प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठाता है।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें