विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

कोरबा, 24 अगस्त 2025 –
विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ, कोरबा के मुख्य सभागार में विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत आज एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम कोरबा जिले के पांचों ब्लॉकों में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ –

पांच दिवसीय आयोजन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे। साथ ही, कस्टमरी लॉ और अन्य विधिक मामलों पर भी युवाओं और समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

समीक्षा बैठक में प्रमुख वक्तव्य –

समीक्षा बैठक में सभी प्रकोष्ठों एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को बधाई दी और इसे आदिवासी समाज की बड़ी उपलब्धि बताया।
  • रघुवीर सिंह मार्को ने भविष्य में भी कैडर क्लास कैंप और विधिक जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
  • मातृशक्ति संघ की अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रमा राज ने महिला प्रकोष्ठ की ओर से अपने विचार रखे और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया।
  • डॉ. श्रीमती कुजूर (संचालिका, श्वेता नर्सिंग होम) ने स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सुझाव दिया ताकि अंतिम छोर तक अस्वस्थ लोगों को निःशुल्क इलाज मिल सके।
  • सांस्कृतिक प्रमुख इंजीनियर रूपेंद्र सिंह पैंकरा, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के निदेशक श्री राजेश पोर्ते और पुरुषोत्तम सिंह मरावी ने भविष्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता जताई।
  • क्रीड़ा अधिकारी प्रवीण पलिया ने बेहतर खेल आयोजन हेतु संचालन समिति को धन्यवाद दिया।
  • अतिरिक्त कोषाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री सुभाष चंद्र भगत ने कार्यक्रम का व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से समर्थन मिला।
  • भोजन प्रभारी विक्रम सिंह कंवर के सात दिनों की निःस्वार्थ सेवा के लिए समिति ने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • संगठन प्रमुख रमेश सिरका और उनकी टीम के योगदान की भी विशेष प्रशंसा की गई।

महिला प्रकोष्ठ द्वारा देव स्थल में सेवा, पूजा-पाठ, रंगोली एवं दीप प्रज्वलन जैसे कार्यों की भी सराहना की गई।

बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी –

संरक्षक मंडल से मोहन सिंह प्रधान, रघुवीर सिंह मार्को, जवाहर सिंह मार्को, समे लाल नेताम,
कार्यक्रम अध्यक्ष बी.एस. पैंकरा,
महासचिव एम.पी. सिंह,
उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, बी.एम. धुर्वे, सुभाष चंद्र भगत,
सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र सिंह पैंकरा,
युवा प्रकोष्ठ प्रमुख प्रवीण पलिया,
वरिष्ठ सदस्य सेवक लाल मरावी, गोपाल सिंह उइके,
भोजन प्रभारी विक्रम सिंह कंवर,
कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह कंवर,
सक्रिय सदस्य रामायण सिंह कंवर, श्रीमती रमा राज, श्रीमती विमला कंवर, श्रीमती माधुरी ध्रुव सहित पांचों ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संचालन एवं धन्यवाद –

अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष बी.एस. पैंकरा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
महासचिव एम.पी. सिंह तंवर ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज ने किया।


✍️ लेख – मोहन सिंह प्रधान
संरक्षक, आदिवासी शक्तिपीठ, कोरबा (छत्तीसगढ़)


न्यूज़ व विज्ञापन के लिए शंभू शक्ती सेना से सम्पर्क करें

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

1 thought on “विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, समीक्षा बैठक सम्पन्न”

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें