गोंड समाज द्वारा बूढ़ादेव सेवा गोंगो एवं सतरंगी ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम संपन्न

 

सुरजपुर, छत्तीसगढ़: गोंड समाज द्वारा परंपरागत रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए ग्राम खुटिया, ब्लॉक लखनपुर, जिला सरगुजा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बूढ़ादेव सेवा गोंगो एवं सतरंगी ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत और पूजन विधि

समारोह का शुभारंभ गोंड समाज के भुमका पुजारियों द्वारा बूढ़ादेव पेन ठाना स्थल में पाँच कलश स्थापित कर किया गया। इसके बाद समस्त गोंडवाना भूभाग के पेन शक्तियों का स्मरण करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सेवा गोगो एवं अर्जी विनती जोहार की गई।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. कुसुम सिंह परस्ते (प्रदेश अध्यक्ष, गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद, छत्तीसगढ़)
विजय सिंह मरपच्ची (जिला अध्यक्ष, गोंड महासभा, सुरजपुर)
रघुनाथ सिंह मरकाम (प्रदेश उपाध्यक्ष, नेशनल आदिवासी पीपुल्स फेडरेशन)
चंद्र विजय आर्मो (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ)
क्षितिज कुमार उइके (जिला अध्यक्ष, गोंड महासभा युवा प्रभाग)
नवल सिंह वरकड़े (प्रवक्ता, गोंड समाज, सरगुजा)
विजय कोर्राम (सरपंच, साल्ही)
शिव प्रसाद मरावी, वंशरूप मरपच्ची, अजय सिंह पोर्ते
भानु प्रताप पोया (जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, सुरजपुर)
धनीराम मरावी, शिवभजन सिंह पोर्ते (भूमका पुजारी)

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं समाज जागरूकता अभियान

इस कार्यक्रम में गोंडवाना स्वर लहरी के नाम से प्रसिद्ध दीपन नेटी सांस्कृतिक लोक कला मंच की टीम ने भव्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर देव शक्तियों का सुमिरन करते हुए गोंड समाज की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई।

साथ ही, उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने समाज के उत्थान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन में निम्नलिखित विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे—
✔️ गोंड समाज का सांस्कृतिक इतिहास एवं विरासत
✔️ समाज के पारंपरिक संस्कार एवं गोत्र-टोटम व्यवस्था
✔️ संविधानिक अधिकार, शिक्षा एवं रोजगार पर जागरूकता
✔️ जल, जंगल, जमीन से जुड़े अधिकारों की जानकारी
✔️ समाज में बढ़ते नशे की रोकथाम के उपाय
✔️ सामाजिक संस्कारों में भुमका पुजारियों एवं बैगाओं की अनिवार्य भागीदारी

गोंड समाज के इस भव्य आयोजन ने सामाजिक एकता, परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

रिपोर्ट: विजय सिंह मरपच्ची
(जिला अध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा, सुरजपुर, छत्तीसगढ़)
📞 मो.: 6260971930

संकलनकर्ता: राकेश सांडिल

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें