शंभू शक्ति सेना के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

शंभू शक्ति सेना के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन श्री रघुवीर सिंह मार्को संस्थापक शंभू शक्ति सेना,एवं विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज एवं जंगों रायतार मातृशक्ति संघ शक्तिपीठ के अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण राजेश जी के गरिमा में उपस्थिति में समापन हुआ।


इस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु बालक एवं बालिका वर्ग में सीनियर एवं जूनियर शामिल हुए सभी प्रशिक्षुओं को सबसे पहले आत्मरक्षा हेतु सेंसुई कराते के विशेषज्ञों द्वारा नित सवेरे डेढ़ घंटे का अभ्यास सहित लाठी प्रचालन सहित कई आत्मरक्षा के बारीकियां की जानकारी दी गई

# प्रथम दिवसीय कराटे प्रशिक्षण रानू भैना रहे।

#लाठी प्रशिक्षण मार्को जी के द्वारा

जिससे बच्चे स्वयं के आत्मरक्षा के साथ-साथ समय आने पर दूसरों के भी रक्षा कर सकें।
तथा इस पांच दिवसीय शिविर में अलग-अलग विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षु बालक बालिकाओं को क्लास लेकर अलग-अलग टॉपिक दिए गए थे जिसमें भारतीय संविधान की जानकारी पेसा कानून वन अधिनियम ग्राम सभा रूढ़िजन्य परंपरा स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा रोजगार सहित आदिवासी वीर शहीदों महानायकों एवं अपनी रीति नीति परंपरा सहित शक्तिपीठ के जो वैश्विक स्तर की सोच है उस पर भी बड़े विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही सरकार की कई ऐसी योजनाएं जो सुदूर वनांचल तक नहीं पहुंच पाती और उसके लाभ से सामाजिक बंधु वंचित हो जाते हैं उनकी भी जानकारी दी गई की कैसे जागरूक होकर उससे लाभान्वित हो सके इसी क्रम में पूर्व डीएसपी पुलिस विभाग पुलिस विभाग से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की गई जिसमें अज्जाक्स थाने की संवैधानिक भूमिका और उसके नियम कायदों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा अन्य विषय विशेषज्ञों के द्वारा वर्तमान शिक्षा नीति पर भी गहन चिंतन मनन कर उसके संबंध में जानकारी दी गई और यह बात कही गई की शिक्षा ही वह हथियार है आप स्वयं तो स्थापित होंगे बल्कि समाज को भी आसपास के लोगों सहित आप प्रबुद्ध एवं ताकतवर बनाएंगे एवं महिला विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई अतः पांच दिवसीय आवासीय शिविर में आए हुए बालक एवं बालिकाओं का भी विचार लिया गया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया यह शिविर हम लोगों के जीवन को वास्तव में नई दशा एवं दिशा देने में मार्ग प्रशस्त करेगी हम यहां से बहुत कुछ लेकर जा रहे हैं जिन बातों को विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव के आधार पर एवं जानकारी के आधार पर हमें बताया अगर उसको अमल में लाते हैं तो वास्तव में हमारे स्वयं के साथ-साथ हम अपने परिवार एवं समाज को भी एक नई दशा और दिशा देने में सक्षम होंगे साथ ही उन्होंने कहा नशा उन्मूलन के कार्यक्रम को जिस तरह से प्रभावी रूप से बताया गया जिसमें शारीरिक मानसिक आर्थिक सामाजिक पारिवारिक शैक्षणिक यह सभी तरह के विकार की जननी है इसकी समूल नाश के लिए हम युवा पीढ़ी को ही आगे आने की जरूरत है बालिका वर्ग से कविता कुशराम गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एवं अनूप कोरबा जिले से उन्होंने भी अपने विचार रखें और उन्होंने कहा शंभू शक्ति सेना के जो चार शपथ है उसे ही हम युवा अपने जीवन में उतार लेवे तो आने वाले भविष्य में हमें किसी भी तरह का समस्या नहीं आएगी और अगर आएगी तो हम उसके समाधान के लिए स्वयं सक्षम रहेंगे और उन्होंने आह्वान किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में आदिवासी समाज के बालक एवं बालिका या युवा शंभू शक्ति सेना के सदस्य बने।
यह शिविर हमारा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण में भी कारगर साबित रहेगा।

अंत में आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने सभी प्रशिक्षु बालक एवं बालिकाओं को शिविर में भाग लेने के लिए शक्तिपीठ की ओर से अपना आशीर्वचन सहित धन्यवाद प्रेषित किया एवं उन्हें उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा यह शिविर आपके जीवन में जरूर नया एक अध्याय लेकर आएगी उपरोक्त कार्यक्रम के अंत में शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज एवं श्रीमती कृष्णा राजेश ने भी अपने विचार रखें।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षु बालक एवं बालिकाओं प्रमाण पत्र सहित मोमेंटो अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया तथा उनके भविष्य की उत्तरोत्तर प्रगति एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ आए हुए अतिथियों के द्वारा अपने संबोधन को समाप्त किया गया

# प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भेंट

5 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान वहीं कुछ बच्चियों का सेहत खराब हो गया था जिन्हें रानी धनराज कुंवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जांच पर पता चला कि एक बच्ची का हिमोग्लोबिन 5.2 है तत्काल उसे शंभू सैनिक सुनीता सिरका,अनामिका खैरवार,महिपाल उइके स्व विसाहु दास हाॅस्पिटल ले गए और शंभू सैनिक सुधीर नेटि,सुभम मंडावी ने तुरंत ब्लड डोनेट किया बच्ची स्वस्थ्य होकर आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में रुके है

#शंभू शक्ति सेना सैनिक के द्वारा किया गया रक्त दान 

अंत में शंभू शक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश शांडिल्य के द्वारा पांच दिवसीयआवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन की घोषणा की गई तथा शक्तिपीठ के संरक्षक मंडल सहित सभी पदाधिकारी के प्रति उन्होंने आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू शक्ति सेना की वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अनामिका खैरवार, एवं सुनीता सिरका,खेलन कोर्चे,भागवत प्रसाद,सरजू सरोटिया जिला अध्यक्ष कोरबा माही उईके जिला अध्यक्ष कोरिया सहित समस्त शंभू सैनिक लोगों ने बेहतर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

1 thought on “शंभू शक्ति सेना के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन”

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें