हसदेव बचाओ पदयात्रा: गांधी पुण्यतिथि पर समर्पित,इस पदयात्रा में, शशि सिंह जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर (राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथ ही, रमेश ठाकुर और बृजमोहन गोंड ने भी इस पदयात्रा में अपनी उपस्थिति से समाज में जागरूकता बढ़ाई।

**हसदेव बचाओ पदयात्रा: गांधी पुण्यतिथि पर समर्पित**

आज, हसदेव बचाओ पदयात्रा ने गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर गांधीजी को याद करते हुए ग्राम भुवनेश्वरपुर में एक अद्भुत समारोह का आयोजन किया। इस पदयात्रा में गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए, ग्राम पंचायत की युवा शक्ति और गांव के नागरिक उत्साह से भाग लिए।

हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए शशि सिंह जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर

हसदेव बचाओ पदयात्रा के दौरान, रात्रि विश्राम के लिए ग्राम शिवपुर में शशि सिंह (जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर) के निवास स्थान पर विश्राम किया गया, जिसके बाद रात्रि भोजन के बाद आराम किया गया और सुबह नाश्ता करके शिवप्रसाद नगर की ओर रवाना हुई।

इस पदयात्रा में, शशि सिंह जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर (राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथ ही, रमेश ठाकुर और बृजमोहन गोंड ने भी इस पदयात्रा में अपनी उपस्थिति से समाज में जागरूकता बढ़ाई।

युवा लड़कों और लड़कियों की सक्रिय भागीदारी ने इस पदयात्रा को और भी महत्वपूर्ण बनाया। उनका समर्पण इस आंदोलन की मजबूती को दर्शाता है।

हसदेव बचाओ पदयात्रा ने सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा दिया है। इस पदयात्रा के माध्यम से, समुदाय को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के युवा साथियों ने हसदेव बचाओ सरगुजा बचाओ, और केंद्र सरकार, राज्य सरकार को भी बुलंद नारों से हसदेव बचाव सरगुजा बचाओ गूंजाया। इस अद्भुत पदयात्रा में रमेश ठाकुर (संयोजक, हसदेव बचाओ मंच), बृजमोहन गोंड (अध्यक्ष, हसदेव बचाओ मंच), शशि सिंह (जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर), महेंद्र साहू (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग सूरजपुर), प्रदीप साहू (ब्लॉक अध्यक्ष, रामानुज नगर सूरजपुर), आनंद कुंवर (महिला जिला अध्यक्ष, ग्रामीण सूरजपुर), नाजिम अंसारी, तिजामुल, वागीशा देवांगन, तथा हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए

 

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें