दिनांक 08/08/2025
कोरबा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दिनांक 9 अगस्त 2025 को गढ़ उपरोड़ा (कोरबा) में शंभू शक्ति सेना एवं आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व आदिवासी विशाल समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह सांस्कृतिक गरिमा, संवैधानिक चेतना एवं सामाजिक एकता को समर्पित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, जो छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के विभिन्न सामाजिक मंचों पर अपने तेजस्वी विचारों, संवैधानिक ज्ञान और आदिवासी चेतना के लिए प्रसिद्ध हैं।

विशिष्ट अतिथियों में रहेंगे :
1. श्री लीलाधर ध्रुव (तहसीलदार)
2. श्री निर्मल सिंह राज (उपाध्यक्ष, आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा)
3. श्रीमती कौशल्या विश्वनाथ सिंह (जनपद उपाध्यक्ष, कोरबा)
4. श्री जगलाल राठिया
5. श्री रमेश सिरका (संगठन प्रमुख, आदिवासी शक्तिपीठ)
6. श्री शिव प्रसाद कंवर (सतरेंगा)
7. श्री बी.एस. पैंकरा (आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा)
8. श्री जयंनाथ सिंह उर्रे (फॉरेस्ट रेंजर अधिकारी)
9. श्री राजेश खलखो (थाना प्रभारी, लेमरू)
10. श्री प्रवीण पालिया (वरिष्ठ सदस्य, शंभू शक्ति सेना)
11. श्री पवन कंवर (डिप्टी रेंजर)
आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि :
श्री अंशुमन सिंह (गढ़ उपरोड़ा)
थान सिंह (सतरेंगा)
अमृत राठिया (देवपहरी)
परमल कंवर (साखों)
पवन कुमारी (अरसेना)
क्लेश (धनगांव)
विकपाल (तीलाइडांड)
रमिला मंझवार (नकिया)
अनिता (डोकरमना)
भुकेश्वर (बड़गांव)
पुराना बाई मंझवार (माखुरपानी)
नारायण सिंह (अजगरबहार)
शिवराज (चुइंया)
रजनी सिंह तंवर (लेमरु)
धनसिंह कंवर (पूर्व सरपंच)
पूरन सिंह मंझवार (पूर्व जनपद सदस्य)
आनंद राम मंझवार (पूर्व जनपद सदस्य)
सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता व आमंत्रित सदस्य :
सुखराम मरकाम, रतन सिंह कंवर, ठाकुर राम राठिया, दुकालू राम आर्मो, सावन सिंह बिंझवार, समय लाल मंझवार, अमृतलाल राज, इंद्रपाल कंवर, कामेश्वर सिंह भगत, विक्टोर लकड़ा, भूपेश नेताम, सुधीर बड़ा, के पी उरांव, राम अवतार बैगा, मौसम सिंह कंवर, नोहर साय, रतन सिंह कंवर, राजेश्वर पोर्ते सहित सैकड़ों ग्रामीण जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम की विशेषताएं :
सुबह 8:00 बजे से पेन पुरखों की सेवा एवं देवी-देवताओं का पूजन
वृक्षारोपण कार्यक्रम
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
कबड्डी, रस्साकशी, महिला-पुरुष खेल प्रतियोगिताएं
दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति

मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह प्रधान का संबोधन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें वे आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकार, परंपरागत संस्कृति, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति, आदिवासी योद्धाओं के संघर्ष, तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे।
विगत 21 वर्षों से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में आदिवासी चेतना के प्रचार-प्रसार में जो योगदान दिया है, वह उल्लेखनीय है। वे बेबाक विचारों के साथ समाज के मौलिक प्रश्नों को उठाते हैं, और सामाजिक मंचों पर उनकी उपस्थिति विशेष महत्व रखती है।
समापन नोट :
इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 से 20 पंचायतों से भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित है। यह आयोजन आदिवासी गौरव और संविधानिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।
संपर्क :
सरजू सरोटिया
जिला अध्यक्ष
शंभू शक्ति सेना कोरबा
https://whatsapp.com/channel/0029VbBEBJK3QxS17O1bc62t
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










