दिनांक: 04 अगस्त 2025
कोरबा, छत्तीसगढ़

आज का दिन विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ गया। शक्तिपीठ परिसर में लगे बिजली के खंभों पर एलईडी लाइट की स्थापना के साथ पूरी पवित्र भूमि दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। यह दृश्य ना केवल सौंदर्य से परिपूर्ण था, बल्कि यह आने वाले विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के स्वागत की तैयारी का भी प्रतीक बना।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अनेक गरिमामयी हस्तियों की उपस्थिति रही। शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान, उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज, संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका, सांस्कृतिक प्रमुख श्री रूपेंद्र सिंह पैंकरा, वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक श्री सुभाष चंद्र भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बी. एस. पैंकरा, कोषाध्यक्ष श्री लव कुमार मांझी, एवं श्री गंगा सिंह कंवर जी की गरिमामयी मौजूदगी में इस कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया।

श्री मोहन सिंह प्रधान ने इस उपलब्धि के लिए सभी सम्माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रकाश व्यवस्था का सुधार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने भविष्य में और भी निर्माण कार्यों को शक्तिपीठ में संपन्न करने की योजना की जानकारी दी।

दूधिया रोशनी से सराबोर इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को बधाई दी और 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु संकल्प लिया।
—
#आदिवासी_शक्तिपीठ ,#LED_रोशनी, #सांस्कृतिक_जागरण, #विश्व_आदिवासी_दिवस, #शक्ति_का_प्रकाश ,#गौरवपूर्ण_क्षण, #शुभकामनाएं,
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










