रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-8 का समापन : भलौर बना विजेता, शेष नारायण मैन ऑफ द सीरीज

 

रोकड़ा, केल्हारी, MCB

दिनांक 19/04/2025

रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन-एमसीबी जिले केल्हारी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोकड़ा में लगातार 7 वर्षों से खेल के माध्यम से सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है जिस प्रतियोगिता में 16 टीम भाग ली थी और रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 का फाईनल मुकाबला हुआ जिसमें स्टार वन रोकड़ा ने सरभोका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं भलौर ने बुलांकीटोला को मात देकर फाईनल में प्रवेश किया,समय को ध्यान में रखते हुए यह फाइनल मुकाबला 8 ओवर का कराया गया जिस पर भलौर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनका निर्णय सही निखरा और रोकड़ा को निर्धारित 8 ओवर में 54 रन ही बनाने दिया रोकड़ा के तरफ़ से जमुना और छत्रपति के बल्ले से रन निकले बांकी सभी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

जवाब में रोकड़ा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाए लेकिन मीडिल आर्डर के बल्लेबाज भलौर के कप्तान बंटी और शेष नारायण की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत 4 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने पक्ष में कर रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 वां का विजेता बनी।

 

इस रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का हमेशा की तरह इस बार भी मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 05 केल्हारी के जिला सदस्य श्रीमती अनिता सिंह रही,और हमेशा की तरह इस बार भी मैच के समापन तक जिला सदस्य रुकी रही और दोनों टीमों को फाईनल मुकाबला खेलने के लिए और विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी, अंततः जिला सदस्य ने इस रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य को साझा किया और लोगों को सड़क पर होने वाली घटनाओं को रोकने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा जो अति सराहनीय कार्य है।

 

वहीं फीडबैक देते हुए भलौर के विजेता टीम के कप्तान बंटी ने इस प्रतियोगिता को सराहना किया इस तरह के प्रतियोगिता हर गांव में होना चाहिए जिससे के सड़क पर होने वाले दुर्घटना को खेल के माध्यम से कम किया जा सके।

रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के मेंबर दिनेश रजक ने भी लोगों को मंच के माध्यम से बताया कि रोड सेफ्टी क्रिकेट आयोजन लगातार 7/8 वर्षों से कराया जा रहा है चूंकि आज की इस जेनरेशन में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और हादसे की दौरान कई लोगों की मृत्यु भी हो जाती है जिससे परिवार को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ जाता है इससे तरह के घटनाओं से बचने के लिए रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन के द्वारा लोगों को जागरूक करना उत्तम है।

इस मैच के मुख्य आयोजक- माही उईके ने मंच के माध्यम से बताया कि लगातार यह प्रतियोगिता सड़क पर होने निर्मम तरीके से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है जिसका पूरी आयोजक टीम का पूर्ण रूप से सहयोग और समर्थन किया सभी आयोजन कर्ता और आयोजन टीम सहायता करने वाले लोग को सराहा जिनके सहयोग से रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता कराया जाता है माही उईके ने बताया कि आज के युवा पीढ़ी लगातार वाहन चलाने की दौरान नशे की हालत के साथ ओवर स्पीड या बिना हेलमेट एवं फोर व्हीवर चलाते समय सीट बेल्ट न बांधना सड़क दुघर्टना के शिकार होते जा रहे हैं जो हमारे लिए बड़ी चुनौती और दुःख की बात होती लेकिन इस तरह के घटनाओं को रोकने का प्रयास रोड सेफ्टी क्रिकेट आयोजन के द्वारा जागरूक अभियान हर वर्ष चलाया जाता है उन्होंने हिदायत करते हुए कहा कि हमें सड़क सुरक्षा नियम के तहत चलनी चाहिए ताकि इस तरह के घटनाओं को रोक लगाई जा सके इन्हीं संदेशों के साथ माही उईके ने मैच की समापन की घोषणा किया।

 

इस तरह रहे स्कोर कार्ड

स्टार वन रोकड़ा-राज-05 रन

माही -01

वीरन -01

दिलप्रताप-0

प्रमोद -01

छत्रपति -13

राजन -6*

कमलेश -0

जमुना-18

पंकज -5*

अतिरिक्त रन -4

टोटल स्कोर 54

निर्धारित 8 ओवर 8 विकेट

रोकड़ा टीम प्लेइंग 11

माही उईके कप्तान

छत्रपति सिंह

जमुना सिंह

पंकज सिंह

प्रमोद सिंह

विशाल सिंह

कमलेश

दिलप्रताप

वीरन

राज

राजन

 

 

जिसका जवाब में भलौर का स्कोर कार्ड इस प्रकार रही –

जगत -01

ओमप्रकाश -01

शेष नारायण 36*

बंटी -13

अतिरिक्त रन 4

टोटल 55 रन 7.2 ओवरों में।

भलौर प्लेइंग इलेवन

बंटी/Sandeep (c)

Jagat Singh

Anshu Singh

Manish

Rajkumar

Ajay Singh

Manoj Singh

Sheshnaryan

Gopi

Aswant singh

Laksye

Sonu

 

फाईनल मुकाबला के हीरो शेष नारायण रहे हैं साथ ही रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 की मैन ऑफ द सीरीज भी विजेता भलौर टीम के शेष नारायण सिंह

निर्णायक के रूप में राजू, गौतम, अशोक बंसल की अहम भूमिका रही।

स्कोरर के रूप में लगातार योगदान देते हुए ओमप्रकाश मरकाम की भूमिका रही।

 

 

निर्णायक के रूप में राजू, गौतम, अशोक बंसल की अहम भूमिका रही।

स्कोरर के रूप में लगातार योगदान देते हुए ओमप्रकाश मरकाम की भूमिका रही।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें