रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता: आठवां सीज़न केल्हारी में शुरू  

 

केल्हारी, एमसीबी ग्राम पंचायत रोकड़ा स्थित स्व. भानुप्रताप खेल मैदान में 29 मार्च 2025 से रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। इस बार प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ओपनिंग मैच  

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पहाड़ हसवाही और महाई टीमों के बीच खेला गया। मैच के शुभारंभ में जिला सदस्य एवं ग्राम पंचायत के पंचगणों की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के बाद मैच का आरंभ हुआ। 

 

पहाड़ हसवाही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाई टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवरों में पहाड़ हसवाही की कसी हुई गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती रही और 9 रनों से हार गई

मैन ऑफ द मैच 

पहाड़ हसवाही टीम के जीवन सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 11 रन बनाए और 2 विकेट लिए।  

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य

अध्यक्षता कर रहे माही उईके ने बताया कि रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है।  प्रतियोगिता के जरिए लोगों को  ओवर स्पीड, नशे में गाड़ी चलाने से बचने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग  के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

 

प्रतियोगिता के आयोजक व सहयोगी  

आयोजक राजू, प्रमोद, विशाल, छत्रपति, दिनेश कुमार, जमुना प्रसाद, पंकज।

सहयोगी कमलेश, परम, प्रकाश, भरत, राजन, विक्की, अजय, कृष्ण कुमार, घनश्याम, शीतल, होरी लाल, विजय, विशाल ,भागवत।

 

रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें