केल्हारी-अनुविभागीय दण्डाधिकारी रा० केल्हारी जिला एम०सी०बी० (छ०ग०) को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति के नाम पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रमुख मांगें क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय आम सभा धरना प्रदर्शन कर एवं तहसील घेराव कर ज्ञापन सौंपा
कार्यक्रम में सर्व प्रथम संभागीय महामंत्री अमर सिंह परस्ते के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व पेन वास दादा मरकाम जी के छायाचित्र पर हल्दी चावल की वंदन कर शुभारंभ किया एवं धरना प्रदर्शन में आये हुए अतिथियों को हल्दी चावल वंदन कर स्वागत किया गया,
मंच को संबोधित करते हुए सम्भागीय सचिव तोष कुमार के द्वारा उद्बोधन दिया गया कि जिस प्रकार वर्तमान सरकार लोगों को किसानों को धोखा किया है वह बहुत बड़ा शर्म की बात है कि वोट लेने के लिए किसानों को प्रति एकड़ धान खरीदी 21 कि्वंटल की दर की झांसे देकर लोगों को आकर्षित किया और अपने दुसरे वर्ष काल में ही किसानों का रकबा घटा देना या प्रति एकड़ 15 कि्वंटल धान खरीदी करना ये किसानों के साथ धोखाधड़ी किया जा रहा है जिसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पुरजोर विरोध करती है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष केलव सिंह मरकाम के द्वारा प्रमुख मांगे को अवगत कराया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि-एम०सी०बी० जिले में किसानों के धान खरीदी की जो पूर्व की राशि व क्षमता है, यदि उसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। तो कम से कम उसी आधार पर धान खरीदी की जाये। और वरदानों एवं पल्लेदारी में आने वाली शिकायतों को पूर्व में सभी केन्द्रों का सुनिश्चित किया जाये।2. राजस्व विभाग में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार मचा हुआ है आज आम जनता अपना कार्य कराने के लिये अनेको प्रकार का परेशानियों का सामना करता है। उसे तत्काल रोका जाये।3 .राजस्व विभाग के मिलिभगत से ग्रामीण क्षेत्रों में भूःमाफियाओं का आतंक आज चरमसीमा पर है। उनके द्वारा डरा धमका कर किसी भी कीमत पर गरीब व्यक्तियों की भूमि को कब्जा कर रहे हैं। जो कि बड़े चिन्ताजनक व विचारणीय है ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे।4.पंचायत राज्य अधिनियम 1993 उपबंध अधिनियम 1996 के तहत ग्राम सभा का पूर्णतः पालन कराई जावे व ग्राम सभा का कार्य को तहसीलदारों के द्वारा बाधा न डाला जावे।5.एस.सी., एस.टी. सब प्लान अनुच्छेद 275 के अन्तर्गत प्राप्त राशि का उपयोग आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कराई जाये जिसे आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके।6.केल्हारी रेन्ज केराबहरा बीट में किसानों का वर्तमान अतिक्रमण व कब्जा को छोड़कर बाकी जंगल निस्तार के लिये वन विभाग के द्वारा सुरक्षित किया जाये।7.किसान अन्नदाताओं के घरों में धान की जांच करना बंद किया जाये ।8.राजस्व विभाग में फौती नामान्तरण सिमांकन जैसे कार्यों में पटवारी से लेकर दफ्तर बाबू तक पैसा लेने का भ्रटाचार बंद किया जाये।9. वनाधिकार अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी हितग्राही के पूर्व दावों पर निराकरण कर पट्टा दिया जाये।10.कानून व्यवस्था आज पूरे लचर व्यवस्था में हैं। आम आदमी अपने न्याय के लिये दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।11.छत्तीसगढ़ पंचायत राज्य अधिनियम 1993 उपबंध अधिनियम 1996 के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में 841 ग्राम न्यायालय चिन्हांकित है उसे लागू किया जावे।
मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह मरकाम ने लोगों को अवगत कराया कि संविधान 244(1) प्रावधान के तहत एससी एसटी सब प्लान का राशि विश्व बैंक से संचालित किया जाता है जो आदिवासियों के विकास के लिए खर्च के रूप में आती है जिससे वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार ने बंदर बांट कर आदिवासी विकास के लिए उपयोग न कर अन्य विकास कार्यों में व्यय करती है जिसकी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट को आवेदन दिया है कि आदिवासियों की विकास के लिए जो राशि आवंटित होती है उसे मुख्य रूप से आदिवासियों के विकास कार्यों के लिए किया जाये
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों लोगों ने व किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हुए शामिल जिसमें मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथिः-केवल सिंह मरकाम जी (जिलाध्यक्ष, जिला एम.सी.बी. छ.ग.),रामसिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारत), तोषकुमार सिंह आयम (सम्भागीय सचिव सरगुजा छ.ग.),अमर सिंह परस्ते जी (संभागीय महामंत्री सरगुजा छ.ग.) मा.इस्माईल शेख (जिला महासचिव एम.सी.बी. छ.ग.),मा.इरफान शेख (संभागीय उपाध्यक्ष छ.ग.)।जगजीवन सिंह उईके जी (जिलाध्यक्ष किसान युवामोर्चा एम.सी.बी. छ.ग.)।
समस्त मोर्चा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता गो.ग.पा जिला एम.सी.बी. (छ.ग.)। कार्यक्रम अध्यक्षताः- बिजेन्द्र सिंह मसराम ब्लॉक अध्यक्ष केल्हारी जिला एम.सी.बी. (छ.ग.)।विजय दिवान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एमसीबी एवं माही उईके शंभू शक्ति सेना जिला अध्यक्ष एमसीबी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










