सूरजपुर, 15 जुलाई 2024: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई सूरजपुर ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गोंड ने बताया कि रेड नदी के रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है और इसे ट्रकों, टेलरों, और हाईवाओं में भरकर दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा है।

समाज ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी को इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोप लगाया है कि यह अवैध खनन और परिवहन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन तत्काल रोका जाए और इस अवैध कार्य में संलिप्त वाहनों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि प्रशासन द्वारा इस पर उचित कदम नहीं उठाया गया, तो समाज आंदोलित होकर स्वयं वाहनों को रोकने पर मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में समाज के सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गोंड , अध्यक्ष महिला प्रभाग विमला आगरे , जिला उपाध्यक्ष कुमेश्वर पोया, जिला मीडिया प्रभारी यदुवंश सरूता, और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
समाज ने जोर देकर कहा, “एक तीर एक कमान, सर्व आदिवासी एक समान,” और अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया। ज्ञापन की प्रति कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, और थाना प्रभारी को दी गई है।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











1 thought on “**छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई सूरजपुर ने की अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग**”