बीबीसी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन -8 ग्राम पंचायत बड़काबहरा के राधे श्याम स्टेडियम में हुआ समापन-रोकड़ा बनी बीबीसी प्रतियोगिता का तीसरा बार विजेता टीम,केराबहरा को मात देकर। केराबहरा हुई उपविजेता।
माही उईके की कप्तानी में 7 वीं बार रोकड़ा बनी विजेता ।

एमसीबी जिले के केल्हारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़काबहरा में बीबीसी क्रिकेट प्रतियोगिता समापन हुआ टुर्नामेंट प्रतियोगिता का प्रारंभ मैच 26 मार्च को रोकड़ा और बिहारपुर के मध्य कराया गया
जिसमें प्रारंभ मैच में स्टार वन रोकड़ा ने बाजी मारी। गुरुवार 4 अप्रैल को फाईनल मुकाबला कराया गया फाइनल मुकाबला में रोकड़ा न चनवारी/मनेन्द्रगढ़ को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया और वही दूसरी ओर केराबहरा ने गरुड़डोल को हराकर फाइनल में जगह बनाई, दोनों टीमें 4 अप्रैल को फाईनल के लिए पहुंचे और गर्मी के वजह से फाईनल मुकाबला थोड़ा देर से प्रारंभ किया गया कमेटी मेंबर्स और टुर्नामेंट के मुख्य इंपायर रामाशंकर और देवा ने समय को ध्यान में रखते हुए 10 ओवर का मैच कराना उचित समझा। फाईनल मुकाबला में केराबहरा के सरपंच हेतराम और बड़काबहरा के भूत पूर्व सरपंच विजय पाल ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी

और टाॅस की प्रक्रिया को लगभग शाम 4 बजे कराया गया और टाॅस केराबहरा के पक्ष में जा गिरी और केराबहरा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और स्टार वन रोकड़ा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया रोकड़ा के तरफ़ से सलामी बल्लेबाज छत्रपति और शीतल के रूप में शुरुआत हुई केराबहरा पहले ही ओवर में शीतल का विकेट अफसर ने प्वाइंट पर अजय के हाथों कैच कराया और रोकड़ा का 1 रन पर पहला झटका लगा दूसरे नंबर पर राजू उपकप्तान स्वयं जिम्मेदार को निभाने पहुंचे और छत्रपति से मिलकर स्कोर कार्ड को आगे बढ़ाया और वही छत्रपति का विकेट गिरते ही पुनः केराबहरा का मनोबल बढ़ा 29 के स्कोर पर 2 विकेट का पतन हुआ जिसके बाद रोकड़ा की टीम तास की पत्तों की तरह झड़ गई रोकड़ा की टीम 9.4 गेंद पर 50 पर आल आउट हो गई।
रोकड़ा का स्कोर कार्ड इस तरह रहा-छत्रपति सिंह-16 रन,राजू-8, अभय-1, दिलप्रताप-1, पंकज-1,माही-0,वीरन-3, जमुना-0, प्रमोद-9,पालराम-1
10 रन अतिरिक्त के रूप में मिला।
केराबहरा के तरफ से-गोविंद-4 विकेट, बिहारी-2,समारु-1, अफसर-1, 2 विकेट रन आउट के रुप में मिले।

वहीं केराबहरा ने रन का पीछा करने उतरी और पारी की शुरुआत गोविंद और अफसर के रूप में किये। लगातार टुर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी करते हुए रोकड़ा की ओर से वीरन को पहला ओवर दिया गया और पहले ही गेंद पर गोविंद को लेग पर कैच करवाकर आउट किया दुसरे बल्लेबाजी के रुप में केराबहरा के कप्तान माधव आये और उन्हें भी दुसरे गेंद पर चलता किया हैट्रिक पर वीरन थे लेकिन अजय ने एक रन देकर छोर बदला और अफसर ने चौथा बाल पर 4 रन लगातार मनोबल बढ़ाया लेकिन 5 वां गेंद पर वीरन ने अफसर का विकेट लेकर केराबहरा का रीड़ की हड्डी तोड़ दिया और एक ओवर में 5 रन के स्कोर पर केराबहरा के तीन खिलाड़ी पावेलियन जा चुके थे मैच में रोकड़ा तीन विकेट लेकर पकड़ बना चुकी थी और लगातार अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के बदौलत रोकड़ा ने भी निजी अंतराल पर केराबहरा की टीम को भी ताश की पत्तों की तरह खत्म कर दिया और मात्र 8.3 ओवर में 37 रन पर केराबहरा को आल आउट कर दिया और फाइनल को अपने नाम किया,

केराबहरा का स्कोर कार्ड इस प्रकार रहा-गोविंद-0,अफसर-4,मधाव-0,अजय-8,राजकुमार-2,विजय-0,बिहारी-5,समारु-6,चंद्रपाल-1,राज-1,

रोकड़ा की ओर से गेंदबाजी में वीरन-4 विकेट,राजु-2, पंकज-2,पालराम और शीतल को 1-1 विकेट मिला,
दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रहा -रोकड़ा-
1-माही उईके(कप्तान)
2-राजु पुरी (उप कप्तान)
3-छत्रपति सिंह
4-पंकज सिंह
5-शीतल सिंह
6-अभय
7-दिलप्रताप
8-प्रमोद कुमार
9-वीरन
10-पालराम
11-जमुना
अतिरिक्त खिलाड़ी
12-विशाल(इंफेक्ट प्लेयर)
13-उदय
14-कमलेश
15-राजन
(कोच- गोपीराम, चरकूराम, गौतम)

केराबहरा की टीम इलेवन इस प्रकार है-
1-माधव(कप्तान)
2-राजकुमार(उप कप्तान)
3-समारु
4-अफसर
5-अजय
6-बिहारी
7-गोविंद
8-विजय
9-राज
10-चंद्रपाल
11-हुकुम।
फाइनल मुकाबला के मैन ऑफ द मैच वीरन बंसल रहे जिन्होंने अपने दो ओवर की गेंदबाजी में चार अहम विकेट लिए। साथ ही प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज भी वीरन के नाम रहा जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता के चारों मुकाबला में टोटल 11 विकेट और 27 रन का योगदान दिया जिनको मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

वहीं केराबहरा की ओर से अफसर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया अफसर ने 4 मुकाबले में 5 विकेट और अपने टीम के लिए 100 रन का योगदान दिया।

प्रतियोगिता के आयोजक- व्यंकट कुमार (फाॅरेस्ट विभाग)
मुख्य आयोजक-रमाशंकर, संतोष कुमार,देवा, रामकुमार, मुकेश,राजु, रामकुमार-२, राकेश, इत्यादि लोग ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

फाईनल मुकाबला में मुख्य अतिथि के रूप में अनिता सिंह जनपद सदस्य उपस्थित थी,
विशिष्ट अतिथि-विजय पाल भूतपूर्व सरपंच बड़काबहरा एवं केराबहरा के सरपंच हेतराम रहे।

Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










