एमसीबी-जिले के एल.एस.उदय का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव में चौथी बार उतारी मैदान पर नाम हुआ जारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा जन संपर्क करते हुए भारी बहुमत से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील,आज गुरूवार को कुदरगढ़ी मां दरबार में जीत की अर्जी करने पहुंचे दर्जनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्याशी उदय ने कहा कि सरगुजा लोकसभा किसी की जागीर नहीं गोंडवाना का है, गोंडवाना का रहेगा की तर्ज में पार्टी प्रत्याशी डॉ एल एस उदय ने भटगांव विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में पुरषोत्तम मरकाम के अध्यक्षता में 10 गांवों का सामाजिक बैठक लिया गया। जिसमें पृथक गोंडवाना राज्य तथा गोंडी भाषा को 8 अनुसूची में दर्ज करवाना कर्तव्य समझा। साथ में आदिवासियों के लिए पांचवी अनुसूची की पैरा ग्राफ 5(1) के तहत संसद एवं विधान मंडल का कोई विशिष्ट कानून लागू नहीं होता इन सभी विषयों पर प्रकाश डाली। एल एस उदय ने कहा कि आदिवसी अनुसूचित क्षेत्रों में सामान्य कानून बंद होनी चाहिए।
जिस कानून का आखिर कार नोटिफिकेशन क्यों नहीं किया गया। आदिवासी अनुसूचित क्षेत्रों में GOI ACT 1935 के तहत संचालित धारा 311 में ट्राईबल एरिया को वर्जित क्षेत्र माना गया लेकिन भारत एवं भारत के राज्य क्षेत्र को पहला अनुसूचि में शामिल किया गया। पर 10 अनुसूचित राज्यों में राज्यपालों का कार्यपालिक शक्ति का विस्तारीकरण क्यों नहीं किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति परिषद को कार्यपालिक शक्ति आखिर शिथिल क्यों। ऐसे हलकों में सामान्य कानून बंद हो, पांचवीं अनुसूची 244(1) जैसे कानून का चर्चा करते हुए, परसा कोल ब्लॉक में फर्जी ग्राम सभा के विरोध में सैकड़ों एकड़ m जंगलों के हरे भरे पेडो की कटाई के विरोध में हसदेव अरण्य जंगल बचाओ को लेकर 12 वर्षों से शांति पूर्ण आंदोलन करने वाले आदिवासी ग्रामीणों पर दमनात्मक कार्यवाही कर जंगल उजाड़ने पर घोर आपत्ति जताई है। वहीं भटगांव कोल ब्लॉक द्वारा आसपास मदनपुर चौरा जगरनाथपुर सहित कई अन्य आदिवासी गांवों के जमीनों को प्रतिबंध के बाबजूद भी एस सी ई एल प्रबंधन द्वारा भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है जिस संबंध में लोगों को ग्राम सभा नहीं होने की शिकायत दर्ज किया है। वहीं कोल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धारा 9 एवं 11 का भारत सरकार की राजपत्र में प्रकाशन हो जाना गंभीर मुद्दा है। आखिरकार गांव के गरीब आदिवासी जायेंगे तो जायेंगे कहां। यह सबसे बड़ी चुनौती है। इस मुद्दे में आखिर कार भाजपा और कांग्रेस पार्टी चुपी साध लिया है। जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व्यापक विरोध करती है।एल.एस.उदय ने उपस्थित लोगों से कहा कि आदिवासियों के हितों की संरक्षण के लिए हम गोंडवाना को सदन तक पहुंचाना चाहते हैं।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











