रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ खत्म केल्हारी और बहेरा बांध के मध्य हुआ मुकाबला बहेरा बांध रही विजेता उपविजेता बनी केल्हारी

एमसीबी जिला के केल्हारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रोकड़ा में रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 28/01/2024 को किया गया था जिसमें कुल 16 टीम ने भाग लिया था बारिश के कारण कई दिनों से रुका था फाईनल मुकाबला अंततः 18/01/2024 दिन रविवार को मौसम साफ होते ही कराया गया फाइनल

फाइनल मुकाबला दोपहर लगभग 2 बजे टाॅस की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया और टाॅस बहेराबांध के पक्ष में जा गिरा टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, मैच शुरू होने से पहले नियमानुसार राष्ट्रगान गीत कराया गया

 

मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केल्हारी टीम शुरुआती ओवरों में जरुर रन बटोरे लेकिन केल्हारी के सलामी बल्लेबाज कप्तान मोनिस का विकेट लेकर बहेरा बांध हर्ष उत्साहित हुआ लेकिन सलामी बल्लेबाज अरसद के साथ अमन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अरशद के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े एक ओर अरसद ने विकेट पर टिके रहे और धीरे शुरुआत करते हुए देखते ही देखते 51रन बना डाले वहीं अमन ने 38 रन का योगदान दिया निर्धारित 12 ओवर में केल्हारी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 126 रन बनाई। बहेरा बांध की ओर से संदीप 2 विकेट अज्जू और मनोज को 1-1 सफलता मिली वहीं पारी की शुरुआत करने उतरी बहेरा बांध की टीम की ओर से अशोक और जेपी ने रन की पीछा करने के प्रयास में जेपी का विकेट महज 12 रन के स्कोर पर बहेरा बांध को पहला झटका जेपी के रूप में लगा तीसरे नंबर पर मनोज पर बखूबी कुछ बड़े साॅट खेलकर टीम का हौसला अफजाई किया और देखते ही देखते स्कोर को 80 रन पर जा पहुंचाया बहेरा बांध का दुसरा विकेट मनोज के रूप में गिरा जिन्होंने 23 रन बनाए देखते ही देखते बहेरा बांध के 2 रन के अंतराल में महज 82 के स्कोर पर 5 विकेट जा गिरी सातवें नंबर पर कामता ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और अशोक का साथ देते हुए सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े अन्तिम तीन ओवरों पर बहेरा बांध को 44 रन बनाने थे एक समय मैच रोमांचक की घड़ी पर आ पहुंची थी और एक समय ऐसा लग रहा था कि यह फाइनल केल्हारी की झोली में जा सकती है लेकिन कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है जब तक आखरी गेंद नहीं डाली जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता और अन्ततः वही हुआ कामता और अशोक ने कुछ बड़े साॅट खेले और मैच को तीन गेंद शेष रहते ही टीम को विजय दिलाई जिसमें अशोक 44 और कामता 31 रन का अहम योगदान दिया। और मैच को बहेरा बांध के नाम किया

केल्हारी की ओर से गेंदबाजी में मोटू 3 विकेट, मुकेश और शाहीद को एक-एक विकेट मिले। मैच के निर्णायक गोपीराम व माही उईके रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच अध्यक्षता रहे।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य महोदया अनीता सिंह की मौजूदगी में रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैच कराया गया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीदास, भाजपा संगठन अध्यक्ष रामखेलावन और बेनीबहरा के सरपंच राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति रही।

  1. रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्षता माही उईके के द्वारा समापन किया और रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक के रूप में चरकूराम, गोपीराम, छत्रपति,जमुना,राजू,वीरन,अभय,दिलप्रताप,पाल, कमलेश, प्रमोद,विशाल, पंकज, चंद्रप्रताप,सूरजलाल,प्रितम,हरि,गौतम,रहे।
    मैच के अध्यक्षता कर रहे माही उईके ने बताया कि यह क्रिकेट खेल एक खेल नहीं है आप सभी की जीवन के लिए एक संदेश है लगातार 7 वर्षों से यह प्रतियोगिता कराया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि रोड पर सड़क पर होने वाले दुर्घटना को रोका जा सके साफ शब्दों में कहें तो उनका मानना है कि आये दिन सड़क पर दुर्घटना हो रही है और दुर्घटना के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है इसका मुख्य कारण है कि लोग ड्राइविंग करते हुए हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं और नशे की हालत पर वाहन चलाते हैं और ज्यादातर ओवर स्पीड के चक्कर पर लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। जिसको रोकने हेतु यह रोड सेफ्टी क्रिकेट अभियान क्रिकेट जगत के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे मानव जीवन की एक नई सौगात हो।
Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें