ब्रेकिंग न्यूज़– छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चन्दनपुर नेशनल हाइवे रोड पर शाम 5 बजे हुई कार दुर्घटना जिसमे 2 लोग को गंभीर चोटें लगी है दोनों एक ही परिवार के व्यक्ति हैं,प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बंधुवा शादी करने विश्रामपुर से बलराम गए थे जहाँ शादी कर घर वापसी हो रहे थे तभी तेज रफ़्तार चल रही ट्रक गाड़ी नंबर CG 15 DB 8822 के पीछे पीछे चल रही कार क्रमांक CG 15 B 6904 बिना साइड लाइट के अचानक सड़क पर ट्रक को रोकने पर पीछे से आ रही स्कोर्पियो ने ट्रक से जा टकराई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बार बार बचे कार में सवार 8 लोग में से 2 लोग राकेश सांडिल के जबड़े में घुटने में और आंतरिक चोटे आई है और वही जीवन उईके को सिर पर छोटे आई हैं दोनों घायल व्यक्तियों को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनक इलाज जारी है स्कोर्पियो नम्बर CG 15 B 6904 को नजदीकी थाना में ले जाकर खड़ी कर दी गई है स्कॉर्पियो मलिक जो गाड़ी चला रहे थे श्री मंठुराम सांडिल जी के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट बलरामपुर थाना में दर्ज किया गया है
जिला अस्पताल बलरामपुर के डॉक्टर ने दोनों का इलाज कर दिया है दोनों ठीक है उन्हें आराम करने की सलाह दिया गया है और दोनों विश्रामपुर के लिए रवाना हो गए
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










