**हसदेव जंगल बचाओ साइकल यात्रा: छत्तीसगढ़ के युवाओं ने पेड़ लगाने और प्रदूषण कंट्रोल के लिए निकाली यात्रा**

हसदेव जंगल बचाओ, पेड़ लगाओ ,पर्यावरण सुरक्षित करो , सूरजपुर –

हसदेव बचाओ सायकल यात्रा सूरजपुर छत्तीसगढ़ योगेश मरकाम, राजेन्द्र आयम,

साइकिल यात्रा योगेश मरकाम जिला धमतरी एवं राजेंद्र मरकाम अमरकंटक निवासी द्वारा दिनांक 9 दिसंबर 2023 से ग्राम लिखमा जिला धमतरी से हसदेव जंगल बचाओ, पेड़ लगाओ पर्यावरण सुरक्षित करो,

कि जन जागरूकता जगाने के लिए सायकल यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ की प्रत्येक जिला में भ्रमण कर जन जागरूकता फैलाने के लिए निकले हैं ग्राम लिखमा से निकलकर कोंडागांव होते हुए पूरा बस्तर संभाग के सभी जिला भ्रमण कर दुर्ग संभाग के सभी जिला भ्रमण करते हुए बिलासपुर संभाग प्रवेश कर सरगुजा संभाग के नए जिला एम.सी.बी. महेंद्रगढ़, पहुंच दिनांक 6 फरवरी 2024 को महेंद्रगढ़ में शासकीय कॉलेज में पर्यावरण संबंधित जागरूकता भी फैलाया गया , एवं रात हाल्टिंग किया गया

दूसरे दिन दिनांक 7 फरवरी 2024 को मनेद्रगढ़ से निकलकर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर होते हुए सूरजपुर जिला पहुंचे और रात्रि हाल्टिंग किया गया जिसका भव्य स्वागत सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया , फिर दिनांक 8 फरवरी 2024 को सूरजपुर जिला मुख्यालय पर दोनों युवाओं का फूलमाला से मोतीलाल जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर , बृजमोहन सिंह गोंड महासचिव सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर, कृष्ण प्रसाद चेरवा कोषाध्यक्ष सूरजपुर, सुरेश उईके, वह अन्य गणमान्य द्वारा स्वागत कर यात्रा प्रारंभ कराया गया तत्पश्चात यात्रा निकालकर विश्रामपुर पहुंच

विश्रामपुर में हसदेव बचाओ सायकल यात्रा का पीला गमछा से स्वागत किया गया

  1. बस स्टैंड विश्रामपुर पर हसदेव बचाओ, प्रकृति बचाओ जन जागरूकता साइकिल यात्रा पहुंचा बिश्रामपुर जिसमें उपस्थित जेम्स कुजूर संरक्षक छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एवं राकेश सांडिल प्रदेश अध्यक्ष शंभू शक्ति सेना छत्तीसगढ़, बिजेंद्र सिंह सांडिल, एम.डी.रजा अंसारी, लखन लाल कुर्रे, एवं अन्य गणमान्य सज्जन लोग स्वागत करते हुए एवं पर्यावरण जन जागरूकता से अवगत होते हुए सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के लिए सायकल यात्रा रवाना हुआ
Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें