हसदेव बचाओ पदयात्रा: आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ उठाई आवाज
दिनांक: 3 फरवरी 2024
आदिवासी समाज ने देवीपुर में हसदेव बचाओ पदयात्रा के दौरान जिला सूरजपुर में सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। रमेश ठाकुर संयोजक हसदेव बचाओ मंच, राकेश सांडिल शंभू शक्ति सेना,
और अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता ने नेतृत्व दिया, जिससे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और प्रकृति विरोधी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
पदयात्रा में समाज ने अपनी भूमिका निभाई, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई में भागीदारी की, और सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया। ग्राम देवीपुर में भोजन व्यवस्था को लेकर समाज ने समर्थन और स्वागत का आदान-प्रदान किया।
इस पदयात्रा के दौरान सामाजिक कार्यकर्त्ता दशरथ उरेती, सुरेश सरूता, दिपन सिंह मरकाम, उदय सिंह उरेती, आर्मो (लांची), और अन्य उपस्थित थे।
इस समर्थन से जुड़े लोगों ने बताया कि हसदेव बचाओ पदयात्रा का उद्देश्य सरकार से अपने हकों की मांग करना है, और वे इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं।
आदिवासियों के पवित्र स्थल देवीपुर में बुढी दाई के द्वार पर हुआ हसदेव बचाओ पदयात्रा का रात्रि विश्राम व सगा समाज के द्वारा भोजन व्यवस्था
हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल लोगों के द्वारा जिला सूरजपुर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रकृति विरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया …. हसदेव बचाओ- सरगुजा के नारों से सूरजपुर गुंज उठा
हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल प्रमुख रूप से रमेश ठाकुर संयोजक हसदेव बचाव मंच, राकेश सांडिल प्रदेश अध्यक्ष शंभू शक्ति सेना छत्तीसगढ़, अभय मरकाम गरियाबंद, पुरूषोत्तम आयम सुन्दरपुर, प्रफुल्ल पालिया, रूप साय आयम , विश्वनाथ सिंह मरावी, आदित सिंह मरावी, सुनिल सिंह आयाम, दिलेश्वर सिंह, रवि कुमार एवं हसदेव क्षेत्र युवा साथी इस पदयात्रा में अपना लगातार जल जंगल जमीन की लड़ाई में भागीदारी दें रहें हैं
आज हसदेव बचाओ पदयात्रा का नवां दिन था हसदेव बचाओ पदयात्रा सुंदरपुर से निकल कर मसिरा, बसदई ,सूरजपुर, लांची, एवं रात्रि विश्राम व भोजन लिए आदिवासी समाज के द्वारा ग्राम देवीपुर में व्यवस्था किया गया
व्यवस्था में प्रमुख रूप से दशरथ उरेती, सुरेश सरूता, दिपन सिंह मरकाम, उदय सिंह उरेती,आर्मो (लांची) एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता
उपस्थित थे। हसदेव बचाओ पदयात्रा का समाज के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










