*हसदेव बचाओ पदयात्रा: सुन्दरपुर में आठवां दिन,सरपंच जी के द्वारा कहा गया कि हमारा गांव हसदेव बचाओ पदयात्रा का स्वागत करके इतिहास में अमर हो गया हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम आज हसदेव बचाव पदयात्रा में हमारा गांव शामिल हो रहा है
**हसदेव बचाओ पदयात्रा: सुन्दरपुर में आठवां दिन**
*सुन्दरपुर, 2 फरवरी 2024:*
हसदेव बचाओ पदयात्रा आज अपने आठवां दिन में है, जिसमें ग्राम पंचायत कालामांजन से रवाना होकर बैजनाथपुर, दर्रीपारा, भैयाथान, कोरकोटी, सिरसी, और रात्रि विश्राम के लिए सुन्दरपुर में रुकी है।
हसदेव बचाओ पदयात्रा
पदयात्रा में बृजमोहन गोंड, रमेश ठाकुर, राकेश सांडिल, अभय, पवन सिंह पोया, और अन्य स्थानीय युवा साथीयों का समर्थन है। लोगों ने नारेबाजी और प्रकृति विरोधी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है और पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया है।
सुन्दरपुर के सरपंच हेम सिंह उर्रे ने पदयात्रा में शामिल लोगों को स्वागत करते हुए कहा, “हम एक समाज के लोग हैं, हमारे अंदर जल जंगल जमीन की लड़ाई की ताकत है और हम अवश्य कामयाब होंगे।”
पदयात्रा में सभी साथीयों को आदिवासी समाज ने हल्दी चावल से स्वागत किया और रात्रि विश्राम के लिए समाज ने व्यवस्था की।
सुन्दरपुर में हो रहे इस सामाजिक आंदोलन ने हसदेव क्षेत्र के दर्द को सुनने में मदद की है और लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया है।*
2… लेख
हसदेव बचाओ पदयात्रा का आज आठवां दिन है आज ग्राम पंचायत कालामांजन से हसदेव बचाओ पदयात्रा रवाना हो कर बैजनाथपुर, दर्रीपारा, भैयाथान, कोरकोटी, सिरसी, व रात्रि विश्राम के लिए ग्राम पंचायत सुन्दरपुर में हसदेव बचाओ पदयात्रा रूका
हसदेव बचाओ पदयात्रा में लगातार बृजमोहन गोंड, रमेश ठाकुर संयोजक हसदेव बचाव मंच, राकेश सांडिल, अभय, पवन सिंह पोया, मोनू सिंह मरावी, सोनू सिंह पोर्ते, हरियरपुर के युवा साथियों का इस हसदेव बचाओ पदयात्रा लगातार जुड़े रहना , हसदेव क्षेत्र के दर्द को महसूस कराता है इस पदयात्रा में आज शिवप्रसाद नगर के युवा साथी भी उपस्थित रहे
हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी व प्रकृति विरोधी सरकार के खिलाफ हसदेव बचाओ कि आवाज को बुलंद किया गया , इस पदयात्रा में पुलिस प्रशासन ने अपनी सहयोग सड़क सुरक्षा पर दिया
हेम सिंह उर्रे सरपंच सुन्दरपुर जी के द्वारा हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल लोगों हार्दिक अभिनन्दन किया गया सरपंच जी के द्वारा कहा गया कि हमारा गांव हसदेव बचाओ पदयात्रा का स्वागत करके इतिहास में अमर हो गया हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम आज हसदेव बचाव पदयात्रा में हमारा गांव शामिल हो रहा है मैं सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं और समस्त ग्रामीणों को हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल करने का आह्वान करता हूं सभी लोग जुड़े और सभी लोग जल जंगल जमीन की लड़ाई की आवाज को बुलंद करेंगे इसी के साथ सरपंच ने सभी का हाल-चाल पूछ और कहां की हम एक समाज के लोग हैं हमारे अंदर जल जंगल जमीन की लड़ाई की ताकत जुड़ी हुई है हम अवश्य कामयाब होंगे
सुन्दरपुर में हसदेव बचाओ पदयात्रा का हल्दी चावल से स्वागत किया गया। जिसमें समस्त आदिवासी व ग्रामीण स्वागत के लिए उपस्थित थे
जिसमें प्रमुख रूप सरपंच हेम सिंह उर्रे, समाजिक कार्यकर्ता बुजुर्ग मुख्या पुरुषोत्तम आयाम, दिलेश सिंह आयाम, बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्रे, रूप साय आयाम, राज कुमार आयाम, सारदा राजवाड़े, कपिल सिंह सरूता, छके लाल आयाम, विजय सिंह आयाम, रामेश्वर सिंह अर्मो, शिवदास बघेल , जागेश्वर, खेल साय, सुशिला आयाम, सुमित्रा सिंह, बबली, रतन सिंह आयाम और समस्त युवा साथी उपस्थित थे
हसदेव बचाओ पदयात्रा में शामिल लोगों को आदिवासी समाज के द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम के लिए समाज ने व्यवस्था किया
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें