- एमसीबी-बीते शाम मंगलवार को मेंड्रा में दो बाईकों की तेज़ टकराव से बड़ी दुर्घटना जहां एक व्यक्ति की नाज़ुक स्थिति में मनेन्द्रगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया
चूंकि घटना बहुत ही नाज़ुक स्थिति होने के कारण चोटिल व्यक्ति को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में रेफर गया जहां घटना को गंभीर हालत में देखते हुए डाक्टर ने संभागीय जिला हाॅस्पिटल में रेफर किया जहां संभागीय जिला हाॅस्पिटल पहुंचने के पहले ही मृत्यु हो गई जिससे संभागीय हाॅस्पिटल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह पोस्ट मार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया
आपको बता दें कि घटना मंगलवार शाम लगभग 6 बजे के आसपास मेंड्रा देवाडाड़ का बताया जा रहा है जहां एक बाईक पर दो सवार व्यक्ति थे और वहीं एक बाईक पर एक व्यक्ति था जो मोड़ पर स्पीड होने के कारण टक्कर मारकर फर्रार हो गया जहां दुसरी तरफ घायल व्यक्ति बलराम सिंह को गंभीर चोट सिर पर लगी, जिनको समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में लाया गया परिजनों ने बताया कि बलराम अपने गांव के ही साथी के साथ परिवार में ही मंगोरा निमंत्रण में गया था, जहां शाम होते ही घर वापसी हो रहे थे तभी बीच रास्ते में अज्ञात बाईक ने टक्कर मारकर घटना का अंजाम देकर फर्रार हो गया। मृतक व्यक्ति बलराम सिंह पिता नंदलाल सिंह केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम रोकड़ा का बताया जा रहा है
“
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










