गोंड समाज की महत्वपूर्ण बैठक 23 मार्च को, सुरजपुर में होगी महत्वपूर्ण निर्णय

सुरजपुर, छत्तीसगढ़ — गोंड समाज के सभी पदाधिकारियों, समाज सेवकों, अधिकारी कर्मचारियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, मजदूर, किसान भाइयों, युवा प्रभाग के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं सहित समस्त गोंड समाज के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 23 मार्च 2025, दिन रविवार, दोपहर 12 बजे से गोंड समाज भवन, रिंग रोड, नमदगिरी, सुरजपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

फाईल फोटो – गोंडवाना भवन सूरजपुर

बैठक के प्रमुख एजेंडे:

  1. सामाजिक विवादों का निपटारा:
    • गोंड समाज में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की जाएगी।
    • विवादों के समाधान के लिए नोटिस जारी करने पर विचार होगा।
  2. विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन:
    • समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
  3. विवाह प्रमाण पत्र:
    • गोंड समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाहित जोड़ों को समाज की ओर से विवाह प्रमाण पत्र प्रदान करने पर चर्चा होगी।
  4. भुमका पुजारियों का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण:
    • गोंड समाज के भुमका (पुजारी) पुजारियों के सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने की योजना पर विचार किया जाएगा।
  5. संगठन विस्तार:
    • गोंड महासभा के संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।
    • सुरजपुर, प्रतापपुर और ओड़गी ब्लॉकों में नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
  6. गोत्रावली वितरण और जातिगत जनगणना:
    • गोंड समाज के हर गांव और हर घर में गोत्रावली वितरण और समाज की जातिगत जनगणना करने पर विचार किया जाएगा।
  7. सदस्यता अभियान और समाज भवन विकास:
    • गोंड महासभा के सदस्यता अभियान को और मजबूत करने की योजना बनेगी।
    • समाज के लिए आरक्षित भूमि की भू-भाटक राशि जमा करने और भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सहयोग राशि पर चर्चा की जाएगी।
  8. बूढ़ादेव की प्रतिमा स्थापना:
    • समाज भवन प्रांगण में बूढ़ादेव के प्रतीक ‘संल्ला गांगरा’ (संभु गवरा पिंड) स्थापित करने के लिए सहयोग पर विचार किया जाएगा।

आमंत्रण एवं अपील:

गोंड समाज के सभी सदस्यगणों से अनुरोध है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। समाज की प्रगति और एकता के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। सभी उपस्थितजन अपने सुझाव और सहयोग प्रदान कर समाज को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

सभी से निवेदन है कि इस सूचना को अपने जानने वालों तक पहुँचाएं और व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा करें

सादर आमंत्रण
विजय सिंह मरपच्ची
जिला अध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा, सुरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6260971930

संलग्न रिपोर्टर – राकेश सांडिल

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें