*बिलासपुर, 17 जून 2024* – मेडिकल प्रोफेशन को नोबल प्रोफेशन के रूप में मान्यता मिली है। हालांकि एसटी/एससी वर्ग के अधिकांश डॉक्टर और पैरामेडीक्स शासकीय क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन बिलासपुर में डॉ. विजय कुमार और डॉ. गणेश्वरी तथा डॉ. संतोष और डॉ. राजेश्वरी उद्देश दंपत्ति ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो उनके समुदाय के लिए विरले ही संभव होता है। 
इन दंपत्तियों ने मिनोचा कॉलोनी, उसलापुर रोड, बिलासपुर में अत्याधुनिक “विजय वंदना हास्पिटल” (इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च) का संचालन शुरू किया है। इस अस्पताल का भव्य उद्घाटन 17 जून 2024 को प्रतिष्ठित मेडिकल प्रोफेशनल्स और सम्मानित समाजजन की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. विजय कुमार स्वयं न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. गणेश्वरी वरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ हैं। इसी प्रकार, डॉ. संतोष उद्देश जनरल सर्जन हैं और उनकी पत्नी डॉ. राजेश्वरी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

डॉ. संतोष उद्देश, जो कि सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के समर्पित कार्यकर्ता श्री गोरेलाल उद्देश, निवासी ग्राम बिटकुली (बेलगहना) के भतीजे हैं, ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल कर अपने समुदाय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम ने डॉ. दंपत्तियों को बधाई दी और उनकी उत्तरोत्तर उन्नति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह अस्पताल न केवल हमारे समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।”
‘विजय वंदना हास्पिटल’ का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हुए समाज के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
राकेश सांडिल ने सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं है (सोशल मीडिया)
**सम्पर्क**:
रमेश चंद्र श्याम
जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ (बिलासपुर)
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











2 thoughts on “आदिवासी/मूलनिवासी समुदाय का नया मील का पत्थर: बिलासपुर में ‘विजय वंदना हास्पिटल’ का शुभारंभ**”