**सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने अधिसूचना जारी की, ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च तक**
रायपुर: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) पर 8 फरवरी, 2024 को अधिसूचना जारी करेगी। ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च, 2024 तक खुला रहेगा।

इस भर्ती में अग्निवीर पुरूष जर्नल, तकनिकी, क्लर्क / स्टोरकिपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंस, नर्सिंग असिस्टेंस वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु (RT JCO) के पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती दो चरणों में होगी, पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में भर्ती रैली।
सेना भर्ती कार्यालय ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भर्ती के लिए तैयार रखें और अपना मोबाइल नंबर और ईमेल परिवर्तन न करें, क्योंकि सभी जानकारी उन्हीं पर दी जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय के लिए संपर्क: 0771-2965212, 0771-2965213।
भारतीय सेना का चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, जबकि अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधानी की गई है।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें












