
किरण सिंह देव बने ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार का गठन कर लिया है। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।
जगदलपुर के रह चुके हैं महापौर
जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण सिंह देव पहली बार के विधायक हैं। साथ ही वो संगठन और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर जिले से ही सांसद हैं। अब दोनों ही पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष बस्तर जिले से हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में बस्तर इलाके को काफी अहम माना जाता है।
अरुण साव के बाद खाली थी कुर्सी
अबतक दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष के पद पर अरुण साव थे। हालांकि अब उन्हें छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बना दिया गया है। इसके बाद ही राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए चर्चाएं हो रही थी। जगदलपुर बस्तर संभाग एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले किरण सिंह देव पहले बस्तर जिला इकाई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संगठन में कई अहम जिम्मेदारियों को भी निभा चुके हैं।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










