देश में 75 वां गणतंत्र दिवस घूम धाम से मनाया गया वहीं छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला के केल्हारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोकड़ा में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों की उमड़ी भीड़ ग्रामवासियों ने इस खास दिन को मनाने के लिए इकट्ठा हुए जो भारत के नागरिक को मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। तब से लेकर आज तक इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आजादी के समय भारत के पास अपना कोई संविधान नहीं था, लेकिन बाद में काफी विचार-विमर्श के बाद डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया और भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया। भारतीय संविधान के इस मसौदे को विधान परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया और 26 नवंबर 1949 में इसे अपनाया गया, लेकिन 26 जनवरी 1950 में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया।
सरपंच ने महापुरुषों को भी याद किया, और बताया कि भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी आहुतियां दी, इस वर्ष 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे पूरे भारत देश में। गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और केवल जनता को ही देश को सही दिशा में ले जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार है।

इस खास मौके पर छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें छोटे से बड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से ग्रामीणों का दिल जीता और ग्रामीणों ने भी छात्रों का उत्साह वर्जन ईनामी की झड़ी लगाकर दिया, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमान सिंह सरपंच रोकड़ा एवं अशोक कुमार उपसरपंच रोकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के वरिष्ठ रुद्रप्रताप सिंह (ग्राम पटेल) एवं ग्राम के पंचगण रहे। सर्वप्रथम माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्य किया गया उसके बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तत्पश्चात पंचायत भवन एवं अंत में प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण का कार्यक्रम का समाधान किया गया। ग्रामीण से लेकर पंचगण ने बच्चों को पुरस्कृत किया, संस्कृति कार्यक्रम समापन के बाद पंचायत के सरपंच अमान सिंह एवं पंचायत सचिव सुकाल सिंह व रोजगार सहायक रमेश कुमार व ग्राम के पटेल रूद्रप्रताप सिंह जी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को पेन काॅपी देकर पुरस्कृत किया ,मंच को शानदार संचालन प्राथमिक शाला के शिक्षक संतोष चक्रधारी जी के द्वारा समापन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर सरपंच अमान सिंह जी के द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जिसमें रोकड़ा पटेल पारा रोकड़ा दफाई पारा को 25 रनों से मात दी रोकड़ा पटेल पारा ने निर्धारित 10 ओवर में 84 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी रोकड़ा दफाई पारा महज 59 रन ही बना सकी। रोकड़ा पटेल पारा की तरफ से छत्रपति सिंह शानदार 34 रन और 3 विकेट अपने नाम अर्जित किए।।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











