**हसदेव बचाओ पदयात्रा: आदिवासी समाज के विकास को लेकर जागरूकता**

आज, 26 जनवरी 2024, गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरिहरपुर से हसदेव बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री देव साय मरावी जी ने आदिवासी समाज के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।

देव सिंह मरावी ने इस पदयात्रा को “हसदेव बचाओ” के नाम से संबोधित किया और आदिवासी समाज के लिए बृक्ष के समान खड़े होने का संदेश दिया।
पदयात्रा के माध्यम से पूर्व मंत्री देव साय मरावी जी ने मध्य प्रदेश शासन के वृक्षारोपण का कार्य किया और लोगों को समाजिक संवेदना में जागरूक किया।
इस पदयात्रा में लोगों ने हरिहरपुर से लगभग 20 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा में भाग लिया और आदिवासी समाज के विकास के लिए आवाज उठाई। साथ ही, कांटारोली में विश्राम के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया गया।

इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों, संगठनों, और नागरिकों की भागीदारी थी जो आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्थ हैं। यह प्रयास समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिणामों को प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हसदेव बचाओ पदयात्रा के बारे में। इसमें विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों और संगठनों की भागीदारी का उल्लेख है, जो आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हसदेव बचाओ आंदोलन के माध्यम से सामाजिक समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है और लोगों के जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है समाज में संवेदनशीलता और बदलाव के प्रति। ध्वजारोहण और आदिवासी समुदाय के विकास पर दिए गए उद्बोधन के माध्यम से एक संदेश भी दिया गया है। यह सभी एक संगीतकार प्रयास को दर्शाता है जो समाज के लिए सकारात्मक परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हसदेव बचाओ मंच के माध्यम से आज दिनांक 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पर हसदेव बचाओ पदयात्रा हरिहरपुर से प्रारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम सबसे पहले गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया

उद्बोधन में। पुर्व मंत्री देव साय मरावी जी ने कहां की हमेशा से ही आदिवासी समाज विकास के नाम से आदिवासी का विनाश हुआ है मैं जब मध्य प्रदेश शासन काल में मंत्री रहा मैं चार बार मंत्री रह चुका हूं लेकिन आज तक आदिवासी समाज का विकास नहीं हुआ है मैं अपने शासनकाल में और अब तक आदिवासी का विकास चाहा प्रशासन सट्टा बदलती रही इस वजह से आदमी समाज हमेशा ठगी का शिकार होता गया

डॉ उदयभान सिंह चौहान रायपुर, जी ने कहा। देव सिंह मरावी आज हसदेव बचाओ पदयात्रा में समाज के लिए बृक्ष के समान खड़े हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है ऑफिस पदयात्रा में शामिल होने आए यह शक्तियों को दर्शाती है
तत्पश्चात हसदेव बचाओ के प्रमुख गणों के माध्यम से पूर्व मंत्री देव साय मरावी जी पाल क्षेत्र मध्य प्रदेश शासन के वृक्षारोपण का कार्य किया गया
बैगा पंडा के द्वारा पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पेन पुरखा शक्तियों का सेवा गोंगो (पूजा) किया गया हसदेव बचाओ पदयात्रा को देव साय मरावी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन (पाल क्षेत्र वाड्राफनगर) जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर हरिहरपुर से पदयात्रा प्रारंभ किया गया बृजमोहन गोंड ममहासचिव सूरजपुर, राकेश सांडिल प्रदेश अध्यक्ष शंभू शक्ती सेना छत्तीसगढ़, लव मांझी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शंभू शक्ती सेना छत्तीसगढ़, अभय सिंह मरकाम, जिला गरियाबंद, कुन्दन साहू। धमतरी, राजू सिन्हा धमतरी, रमेश ठाकुर संयोजक हसदेव बचाओ मंच, एवं संपादक गोंडवाना स्वदेश रायपुर, आचार्य दिग्विजय तोमर अंबिकापुर, डॉ उदयभान सिंह चौहान रायपुर, देवनारायण मरावी, संजय सिंह पोया, वाड्रफनगर, क्रांति सिंह रावत उदयपुर, सूरज दुबे फार्मासिस्ट रायपुर, सुनील शर्मा गुडविल हॉस्पिटल,

हसदेव क्षेत्र में रिसर्च के लिए आए राष्ट्रीय विधि विद्यालय दिल्ली से गौतम कुमार, सिद्धार्थ, आयशा,
शशि सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रदेश सचिव कांग्रेस, सरजू सरोटिया जिला अध्यक्ष शंभू शक्ती सेना कोरबा, संतोष अर्मो ,राजू पोर्ते, बलराम सरोटिया जिला सदस्य शंभू शक्ती सेना कोरबा, देवीलाल करियाम , रामलाल श्याम,हेमलता ,मंजू ,सुनिल पोर्ते, प्रभु नारायण श्याम ggp ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नगर, राजा क्षितिज उइके, तुलेश्वर सिंह पोर्ते जिला अध्यक्ष शंभू शक्ति सेना सूरजपुर, शुभम मंडावी, ऋषि सिद्धार, कुंदन जगत , अंसारी ,

हरिहरपुर से रैली प्रारंभ होकर लगभग 20 किलोमीटर पैदल पदयात्रा में लोगों ने जमकर नारेबाजी की एवं कांटारोली में ग्राम वासियों के द्वारा भाव स्वागत किया गया और साथ में इस यात्रा का पूर्व रूप से समर्थन भी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से नवल साय सरपंच , मेहंदी लाल यादव, हरि प्रसाद उईके उपसरपंच, राय सिंह अध्यक्ष युवा संगठन, जेठी राम पंच, बली प्रसाद ग्राम पटेल, धनी राम बैगा, शनि राम बैगा, संत राम , बागेश्वर प्रसाद एंव युवा साथियों स्वागत में उपस्थित थे …. पदयात्रा कांटारोली में विश्राम के लिए स्थान दिया गया एवं सभी सामाजिक वैचारिक लोगों के द्वारा हसदेव बचाओ आंदोलन से संबंधित विचार विमर्श किया गया और साथ में एक साथ भोजन किया गया
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










