**शिवनंदनपुर, 23 जनवरी 2024:** ग्राम शिवनंदनपुर में मुलनिवासी समाज ने छेरता पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया 24 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में बनेगा प्रकृति महापर्व छेर – छेरता

शिवनंदनपुर, 23 जनवरी 2024:
ग्राम शिवनंदनपुर में मुलनिवासी समाज ने छेरता पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाज के मुखिया लोगों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि ग्राम शिवनंदनपुर में छेरता पर्व का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इस त्योहार को बच्चों के खुशी के लिए मनाने का मुख्य उद्देश्य है।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन भी होगा। इस मौके पर स्थानीय अवकाश 25 जनवरी 2024 को घोषित किया गया है।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रमुखों के साथ-साथ समस्त ग्रामीणों ने इस निर्णय का समर्थन किया है और बच्चों के लिए एक खास और आनंदमय दिन बनाने का समर्थन किया है।

छेरता पर्व श्री मंठुराम सांडिल जी  निवेदन है जरूर सुने

इस बड़े पर्व के मौके पर ग्रामवासियों से अपील है कि वे समृद्धि और खुशियों से भरा यह त्योहार समर्थन करें और इसे साजगर्भित बनाएं। इस मौके पर सभी को शांति, समृद्धि, और समर्थन का आभास कराने का उद्देश्य है।

छेरता पर्व को लेकर ग्राम शिवनंदनपुर में मुलनिवासी समाज के का बैठक संपन्न हुआ

जिसमें मुखिया लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से दिन बुधवार दिनांक 24 जनवरी 2024 को ग्राम शिवनंदनपुर में छेरता पर्व मनाया जाएगा जिसकी जानकारी हमारे पारंपरिक कोटवार के माध्यम से गांव में हांका, आवाज दिया जाएगा,
मुलनिवासी समाज का कहना है की एक दिन बाद 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा और यह दोनों पर्व बच्चों के खुशी के लिए है

*जबकि शासन के द्वारा जिला प्रशासन सूरजपुर कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश 25 जनवरी 2024 को घोषित किया है*

बैठक में शामिल मंठुराम सांडिल, जीवन उईके, शेषराम सांडिल, सुधन राजवाड़े, करमू सांडिल, अशोक अर्मो, गोडाईत कोटवार , हसदेव नेताम , बब्लू पावले, राधेश्याम पावले, दिनेश नेताम, राकेश सांडिल, एवं समस्त ग्रामीण बैठक में उपस्थित रहे
ऐसी स्थिति में बच्चों को एक दिन समय मिलना जरूरी है और महत्वपूर्ण दिन भी पड़ रहे हैं जिसे कई लोग बुधवार के दिन पारंपरिक प्राकृतिक पर्व को मनाने का निर्णय लेने को कह रहे हैं और हम 24 तारीख को ही छेरता पर्व मनाएंगे इन सभी पर विचार व्यवस्थित करते हुए सर्व समाज ने दिन बुधवार दिनांक 24 जनवरी 2024 को ग्राम से शिवनंदनपुर में छेर-छेरता पर्व को मनाने जा रही है आप समस्त ग्रामवासियों से निवेदन है की सर्व समाज की बातों का निर्णय का समर्थन करें और 24 तारीख को ही इस प्राकृतिक महान पर्व को बनाएं एक विशेष निवेदन इस प्राकृतिक पर्व आप बना रहे हैं तो सबसे पहले अपने इष्ट देवी देवताओं को नमन करें साफ सुथरी कपड़ा पहनकर इस त्यौहार को और भी खुशियों से भर दें

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें