रामानुजनगर पुलिस ने गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया

रामानुजनगर पुलिस ने गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया

 

रामानुजनगर, सूरजपुर जिला: शनिवार को सूरजपुर जिले की रामानुजनगर पुलिस ने एक युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक को ओडिशा से गांजा लेकर आने का आरोप लगाया गया है।

 

मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार, युवक आमगांव खदान की ओर बढ़ रहा था तब पुलिस ने उसे घेरा बनाया और गिरफ्तार कर लिया। जांच में 10 किलो गांजे की मात्रा मिली, जिसकी कीमत 2 लाख रूपए के आस-पास बताई जा रही है।

 

युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार सूरजपुर में था और उसके खिलाफ कोई प्रकरण नहीं है। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

10 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया युवक

 

इस कार्रवाई में रामानुजनगर पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें थाना प्रभारी रामानुजनगर, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, और एएसआई मनोज पोर्टे शामिल हैं।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें