घर में पति ने रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी के साथ पत्नी को फिर क्या हुआ….?

बेंगलुरु:- बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को एक महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या किया और फिर उसे दिल का दौरा बताने की साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया।
घटना की सूचना एचएसआर लेआउट थाने को दी गडई। आरोपी की पहचान एचएसआर लेआउट निवासी नंदिनी बाई के रूप में हुई है। उसके 30 वर्षीय पति का नाम वेंकट नायक था। पुलिस ने उसके प्रेमी नितेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 9 जनवरी को जब वेंकट बाहर था तो नंदिनी ने नितेश को घर बुलाया थी
लेकिन वेंकट घर लौट आया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद नंदिनी और वेंकट के बीच बहस शुरू हो गई। झगड़े के बीच नंदिनी और नितेश ने पीड़ित पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वे उसके शव को घसीटकर शौचालय के पास ले गए और वहां पत्थर रख दिया। फिर उसने पुलिस को फोन किया और दावा किया कि उसका पति शौचालय के पास गिर गया था और तेज धार वाले पत्थर पर उसका सिर टकराने से उसकी मौत हो गया।
पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। हालाँकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि यह हत्या का मामला था और प्रारंभिक जांच से यह भी पुष्टि हुई कि यह प्राकृतिक मौत नहीं थी।
पुलिस ने नंदिनी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। जांच से यह भी पता चला कि नंदिनी और नितेश बचपन के दोस्त थे और आंध्र प्रदेश के सत्य साईं क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके बीच प्रेम संबंध बन गए और जब भी नंदिनी का पति बाहर होता तो नितेश आंध्र प्रदेश से नंदिनी से मिलने आता था।।
Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें