आज दिनाँक 13/1/2024 को आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के पदाधिकारी गण समाज के मुखिया राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर शक्तिपीठ में आगामी होने वाले 2 मार्च को मनाये जाने वाले स्थापना दिवस के सबन्ध में मुख्य अतिथि बनाये जाने पर सहमति प्रदान की गई।

तत्त पश्चात शक्तिपीठ में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी पश्चात 
किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की ,तथा कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की ।साथ और भी सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
उपरोक्त अवसर पर शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, संगठन प्रमुख रमेश सिरका ,बी एस पैंकरा, मांझी जी,सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह परते जी शामिल रहे।

मुख्य बात यह है कि प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री महेश गागड़ा , केदार कश्यप जी भी उपस्थित रहे।

आदिवासी शक्तिपीठ के मुखिया पुनः जोहार भेंट करते हुए वापस कोरबा लौट गए …. शक्तिपीठ के समस्त पदाधिकारी गढ़ 2 मार्च को बनाए जाने वाली स्थापना दिवस के लिए जोर-शोर से तैयारी मे जुटेंगे
*बैठक सूचना*
1. कार्यकारिणी समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा।
2. समस्त समाज के अध्यक्ष/समाज प्रमुख, आदिवासी समाज जिला कोरबा।
विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में *दिनांक 02 मार्च 2024* को स्थापना दिवस आयोजन अवसर पर *मुख्य अतिथि हेतु श्री विष्णु देव साय जी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन* को आमंत्रित करने के लिए आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल रायपुर गये थे और माननीय मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति मिल गई है, अतः स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी करने के लिए दिनांक 17.01.2024 दिन बुधवार को 4.30 बजे आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में कोर कमेटी एवं समाज अध्यक्ष/ प्रमुखों की बैठक आहूत है अतः *दिनांक 17.01.2024 दिन बुधवार को 4.30 बजे आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में* कोर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य एवं सभी समाज के अध्यक्ष/प्रमुख बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।????????
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










