दोस्त ने की दोस्त का ही हत्या

 

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण इलाकों के लोग अंधविश्वास से उबर नहीं पा रहे हैं। झाड़फूंक के चक्कर में आकर हत्या जैसी संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने फांसी की रस्सी से गला घोंटकर अपने दोस्त की हत्या कर दिया और साथ में अपराध को छिपाने के लिए लाश को खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ।

विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दिये। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी और घटना का अंजाम देने वाले को ढूंढ़ निकाला

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें