सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का हसदेव बचाव के संबंध में बैठक संपन्न हुआ साथ ही कोया पूनेम आर्थिक गंड व्यवस्था का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के विषय पर परिचर्चा एवं कोया पुनेम,आर्थिक प्रशिक्षण शिविर की तैयारी

*सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सरगुजा संभाग का बैठक हुआ सम्पन्न।*

*अम्बिकापुर- 30 दिसम्बर 2023* गोंडवाना भवन प्रांगण अजिरमा अम्बिकापुर में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सरगुजा संभाग के तत्वाधान में  बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष- सुभाष परते जी शामिल रहे साथ ही सूरजपुर,कोरिया,सरगुजा, बलरामपुर,जशपुर ज़िला के सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।….

हसदेव बचाओ अभियान/ आर्थिक प्रशिक्षण शिविर कि तैयारी

बैठक में समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए कोयला खदान के लिए हसदेव जंगल कटाई को लेकर वृहद आंदोलन करने की तैयारी के साथ जल जंगल ज़मीन कैसे सुरक्षित रहे इस पर चर्चा करने के उपरांत  अम्बिकापुर में 18 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक होने वाली  4 दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक,संवैधानिक,कोया पुनेम,आर्थिक प्रशिक्षण शिविर की तैयारी एवं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया

आज हसदेव अरण्य को बचाने के लिए‌ अबिंकापुर‌ सरगुजा में‌ संभाग स्तरीय बैठक माननीय सुभाष परतें भैया जी युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में समाजिक बैठक सम्पन्न हुआ। अगामी बैठक 6 जनवरी को रखा गया है। जिसमें अंतिम निर्णय लिया जायेगा अदानी के विरोध में धरना प्रदर्शन घेराव करने के लिए।

आज जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा आदिवासियों के साथ व्यवहार कर रही है उनकी जल जंगल जमीन को हड़पने की साजिश लगातार उन पर हमला. किया जा रहा है

इस बैठक से हम समस्त समुदाय, समस्त संगठनों से अपील करते हैं कि हसदेव बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाएं

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें