MCB – ग्राम पंचायत रोकड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

MCB – रोकड़ा (छत्तीसगढ़)। ग्राम पंचायत रोकड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवन तथा उप-स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुबह सबसे पहले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और शिक्षकों की सहभागिता से देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली प्राथमिक विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पटेलपारा बस्ती तक पहुँची, जहाँ भारत माता की जय और स्वतंत्रता सेनानियों के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात रैली बीचपारा स्थित अटल चौक होते हुए वापस माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम

🔥 30 हज़ार से ज़्यादा भीड़, डीजे-ट्रैक्टर रैलियों से गूँजा सूरजपुर – विश्व आदिवासी दिवस 2025 में गूँजी एकता की हुंकार! 🔥

रैली के उपरांत समयानुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

माध्यमिक विद्यालय रोकड़ा में उप-सरपंच लल्ली बाई एवं शिक्षिका प्रीति मेहरे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

उप-स्वास्थ्य केंद्र रोकड़ा में भूतपूर्व सरपंच अमान सिंह एवं वरिष्ठ नागरिक नन्दू सिंह ने तिरंगा फहराया।

 

प्राथमिक विद्यालय रोकड़ा में ग्राम पटेल रुद्रप्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

अल्लूरी सीताराम राजू: जंगलों के जलते हुए मशाल और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

ग्राम पंचायत भवन रोकड़ा में सरपंच मालती सिंह ने तिरंगा फहराकर समारोह का समापन किया।

 

स्वास्थ्य मंत्री के ‘अनपढ़’ बयान पर आदिवासी समाज में रोष, गुलाब कमरों ने कहा – यह अपमान हम नहीं सहेंगे

इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे की शान को बढ़ाया।

 

स्वागत एवं सम्मान समारोह

 

ध्वजारोहण उपरांत आयोजित स्वागत समारोह में ग्राम के सभी अतिथियों और शिक्षकों का सम्मान किया गया।

 

सर्वप्रथम ग्राम पटेल रुद्रप्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

 

इसके पश्चात भूतपूर्व सरपंच अमान सिंह तथा ग्राम पंचायत सरपंच मालती सिंह का शिक्षिकाओं अंजुलता कौशिक एवं प्रीति मेहरे ने तिलक-वंदन कर स्वागत किया।

शंभू शक्ति सेना की ओर से जिला अध्यक्ष माही उईके ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया।

 

बच्चों ने तिलक-वंदन कर सभी पंचों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया।

 

 

अतिथि एवं ग्रामीण सहभागिता

 

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:

उप-सरपंच लल्ली बाई, वार्ड पंच चरकूराम, इन्द्रपाल सिंह, प्रकाश सिंह, पवन सिंह, जानकी सिंह, रोजगार सहायक नानकराम, वरिष्ठ नागरिक नन्दू सिंह, अर्जुन सिंह, गोपीराम बंशल, पूर्व खद्यान विक्रेता सूरज लाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणजन।

 

आयोजन में योगदान

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में

 

प्राथमिक विद्यालय प्रधानपाठिका अंजुलता कौशिक

 

माध्यमिक विद्यालय प्रधानपाठक विवेक एक्का

 

शिक्षक देवलाल सिंह, संदीप कुमार, बजरंग सिंह मरकाम, प्रीति मेहरे

की अहम भूमिका रही। मंच संचालन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक इंजोर साय एक्का ने किया।

 

 

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

 

 

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें