सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न — 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियों में तेजी

 

दिनांक: 6 जुलाई 2025, रविवार

स्थान- गोंडवाना (कंवर भवन) पर्री जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़

 

आज दिनांक 6 जुलाई 2025, रविवार को सर्व आदिवासी समाज जिला सूरजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री मोतीलाल पैकरा ने की। बैठक में पूर्व 29 जून 2025 को हुई बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

जिला अध्यक्ष पद पर चर्चा एवं निर्णय

 

पूर्व बैठक में उठे मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष तक बढ़ाया जाए। साथ ही समिति के निर्णय अनुसार यदि आवश्यक हो तो नए अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जा सकता है।

गैर-सक्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का निर्णय

 

बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि जिले और ब्लॉक स्तर के वे पदाधिकारी, जो सामाजिक गतिविधियों से दूर हैं और बैठकों में निरंतर अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें पद से मुक्त किया जाएगा। उनकी जगह नए, सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

 

विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त 2025) की भव्य तैयारी

 

बैठक में इस वर्ष 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम को भव्य और जन-जागरूकता परक बनाने हेतु निम्न निर्णय लिए गए:

 

* 30,000 पंपलेट छपवाने का निर्णय लिया गया है।

* आर्थिक सहयोग हेतु ₹500 के कूपन वितरित किए जाएंगे।

* झांकियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिनमें प्रमुख झांकियां होंगी:

 

1. बिरसा मुंडा झांकी – जल, जंगल, जमीन बचाओ पर आधारित

2. हसदेव एवं तमनार बचाओ झांकी – जंगल कटाई व विरोध की झलक

3. खनन बचाओ झांकी – संसाधनों के दोहन पर जागरूकता

4. संविधान बचाओ झांकी – डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के मूल अधिकारों पर आधारित

 

इन झांकियों की तैयारी और निगरानी हेतु एक समिति गठित की गई है, जिसमें निम्न सदस्य शामिल हैं:

अशोक तिर्की, मंटू सांडिल, जुनास सिक्का, सुमन टोप्पो

 

मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

 

जो विद्यार्थी 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, साथ ही NEET, JEE, UPSC, CGPSC जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए हैं, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र 30 जुलाई 2025 तक समाज को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यवस्थाएँ

 

* कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जो पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होगी।

* भोजन (स्वल्पाहार) की उचित व्यवस्था की जाएगी।

* नगर निगम से पेयजल व सुलभ शौचालय की व्यवस्था हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

 

संपर्क

सर्व आदिवासी समाज, जिला सूरजपुर

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें